1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला ने अपने फर्जी मौत की साजिश रची, प्रेमी के साथ मिलकर दोस्त की हत्या की

महिला ने अपने फर्जी मौत की साजिश रची, प्रेमी के साथ मिलकर दोस्त की हत्या की

 Reported By: PTI
 Published : Jun 08, 2019 06:03 pm IST,  Updated : Jun 08, 2019 06:03 pm IST

औरंगाबाद में एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से अपनी एक दोस्त की कथित तौर पर हत्या कर दी और इसे अपनी मौत के रूप में दिखाने का प्रयास किया।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

औरंगाबाद: औरंगाबाद में एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से अपनी एक दोस्त की कथित तौर पर हत्या कर दी और इसे अपनी मौत के रूप में दिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी 30 वर्षीय सोनाली शिंदे ने इस पूरे मामले को इस तरह प्रस्तुत करने की कोशिश की कि उसके पति ने उसे ‘आत्महत्या’ के लिए उकसाया। सोनाली के इस कदम के पीछे की वजह यह थी कि वह अपने 26 वर्षीय प्रेमी छब्बादास वैष्णव के साथ फरार होना चाहती थी।

दरअसल महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 31 वर्षीय अपनी दोस्त रुकमनबाई माली की हत्या करने के बाद उसे अपने कपड़े, चप्पल और कुछ आभूषण पहनाए और पुलिस को धोखा देने के लिए शव को जला दिया। शव के बगल में एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें यह लिखा हुआ मिला था वह (सोनाली) आत्महत्या कर रही है क्योंकि उसका पति शराबी है और उसे मारता-पीटता है।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत