1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लद्दाख में हिमस्खलन, 4 सैनिकों की मौत

लद्दाख में हिमस्खलन, 4 सैनिकों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Apr 05, 2015 09:40 am IST,  Updated : Apr 05, 2015 09:40 am IST

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में शनिवार को हुए हिमस्खलन में चार सैनिकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यह दुर्घटना तब घटी जब सैनिकों के वाहन हिमस्खलन की चपेट

- India TV Hindi

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में शनिवार को हुए हिमस्खलन में चार सैनिकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यह दुर्घटना तब घटी जब सैनिकों के वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गए। पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से यहां कहा कि सेना के ट्रक लेह जिले के चांगला के पास एक हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

 

दो सैनिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लापता सैनिकों के शव बाद में बरामद हुए। दो अन्य सैनिक घायल हो गए जिन्हें तत्काल चलाए गए एक सैन्य अभियान में बचा लिया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत