1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पानी के टब से बिस्किट निकालने के चक्कर में गई मासूम बच्ची की जान

पानी के टब से बिस्किट निकालने के चक्कर में गई मासूम बच्ची की जान

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2015 01:45 pm IST,  Updated : Oct 03, 2015 01:48 pm IST

मेरठ: मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की कथित रूप से पानी के टब में गिरे बिस्किट को निकालने के चक्कर में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बच्ची

पानी के टब में बिस्किट...- India TV Hindi
पानी के टब में बिस्किट ने ली मासूम बच्ची की जान

मेरठ: मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की कथित रूप से पानी के टब में गिरे बिस्किट को निकालने के चक्कर में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बच्ची अपने तीन साल के भाई के साथ खेल रही थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार थाना खरखौदा क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी निवासी रिजवान शुक्रवार सुबह मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। घर पर पत्नी यासमीन, तीन साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी रीजा थी। रिजवान के जाने के बाद उसकी पत्नी किसी काम से पड़ोस में चली गई। जाने से पहले वह अपने बेटे और बेटी को बिस्किट दे गयी ताकि वह रोए ना।

बताया जाता है कि इस दौरान रीजा खेलते-खेलते बाथरुम में चली गई जहां पर पानी से भरा टब रखा था। ऐसा माना जा रहा है कि बच्ची टब के सहारे खड़ी हो गई होगी और इस दौरान अचानक बच्ची के हाथ से बिस्किट पानी के टब में जा गिरा।

बिस्किट को लेने के प्रयास में बच्ची जैसे ही टब के अंदर झांकी वह संभल नही सकी और टब के अंदर गिर गई। करीब दो घंटे बाद यासमीन जब पड़ोस से घर लौटी तो उसे रीजा का शव पानी के टब के अंदर पड़ा मिला।

परिजनों ने बिना पोस्टमाटर्म के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया। घटना से इलाके में मातम का माहौल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत