1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेकरी की दुकान में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बेकरी की दुकान में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर खाक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 27, 2015 09:48 pm IST,  Updated : Oct 27, 2015 09:51 pm IST

गुड़गांव: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुड़गांव में बेकरी की दुकान में भयंकर आग लग गयी। आग ने देखते ही देखते पूरी चार मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों का सामान

गुड़गांव: बेकरी की...- India TV Hindi
गुड़गांव: बेकरी की दुकान में लगी भयंकर आग

गुड़गांव: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुड़गांव में बेकरी की दुकान में भयंकर आग लग गयी। आग ने देखते ही देखते पूरी चार मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची. फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घटना मंगलवार शाम करीब सात बजे की है। गुड़गांव के सबसे पुराने और सबसे बड़े बाजार सदर बाजार में एक बेकरी की दुकान में भयंकर आग लग गयी। यह दुकान बाजार के बीचोबीच है। आग तीसरी मंजिल पर लगी थी। बेकरी में केक और सजावट के लिए प्लास्टिक के बने सामान और खिलौने थे। इसीलिए आग धधक धधक कर फैलती रही और देखते ही देखते ही इसने पूरी चार मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद एक घंटे के अंदर ही आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

लाखों का सामान जलकर स्वाहा

आग लगने से बेकरी में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत