1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 6 साल की बच्ची के सिर से गिरा दुपट्टा तो पिता ने ली जान

6 साल की बच्ची के सिर से गिरा दुपट्टा तो पिता ने ली जान

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 04, 2015 07:14 am IST,  Updated : Oct 04, 2015 07:18 am IST

बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के भोजीपुरा थाने के ममौरा गांव में मामूली सी बात पर शनिवार को एक पिता ने अपनी 6 साल की मासूम बेटी के सिर से दुपट्टा गिर जाने पर

6 साल की बच्ची के सिर से...- India TV Hindi
6 साल की बच्ची के सिर से गिरा दुपट्टा तो पिता ने ली जान

बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के भोजीपुरा थाने के ममौरा गांव में मामूली सी बात पर शनिवार को एक पिता ने अपनी 6 साल की मासूम बेटी के सिर से दुपट्टा गिर जाने पर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्तव ने बताया है कि भोजीपुरा थाने के ममौरा गांव में 6 साल की लड़की के सिर से दुपट्टा गिर जाने से उसका पिता जाफर उर्फ चांद मियां अपना आपा खो बैठा और उसकी पिटाई करने के बाद उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने गांव वालों के हवाले से बताया कि जाफर कट्टर सोच का आदमी है और महिलाओं ही नहीं बच्चों को भी परदा रखने को जरूरी मानता है। श्रीवास्तव ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत