1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बस्सी ने कहा, आतंकवादी आपके आस-पास हो सकता है, अलर्ट रहें

बस्सी ने कहा, आतंकवादी आपके आस-पास हो सकता है, अलर्ट रहें

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 05, 2016 07:30 am IST,  Updated : Jan 05, 2016 07:30 am IST

दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी.एस. बस्सी ने कहा, 'दिल्ली के लोगों को पता होना चाहिए कि हो सकता है कि आतंकवादी आपके बगल में रहकर अपना काम कर रहा हो... आतंकवादी किसी भी दिन दिल्ली में घुस सकते हैं।

b s bassi delhi police commissioner- India TV Hindi
b s bassi delhi police commissioner

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी.एस. बस्सी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हमेशा हाईअलर्ट पर रहती है लेकिन आतंकवादियों की गिरफ्तारी तक किसी खास संगठन के आतंकवादी की उपस्थिति के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने से बचा जाता है।

बस्सी ने दिल्ली पुलिस के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'दिल्ली के लोगों को पता होना चाहिए कि हो सकता है कि आतंकवादी आपके बगल में रहकर अपना काम कर रहा हो... आतंकवादी किसी भी दिन दिल्ली में घुस सकते हैं। दिल्ली हमेशा आतंकवादियों के निशाने पर रहती थी, रहती है और रहेगी।'

दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के दो प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति के बारे में स्पष्ट रूप से पूछे जाने पर बस्सी ने कहा, 'मैं किसी खास संगठन के आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में खुफिया जानकारी कभी साझा नहीं करूंगा। जब हम किसी को गिरफ्तार करेंगे, तो मैं उसे साझा करूंगा, वरना नहीं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत