1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल : आपसी संघर्ष में तृणमूल के 3 कार्यकर्ताओं की मौत

बंगाल : आपसी संघर्ष में तृणमूल के 3 कार्यकर्ताओं की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jun 22, 2015 05:13 pm IST,  Updated : Jun 22, 2015 05:13 pm IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के ही दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच कथित तौर पर हुई झड़प में पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। पार्टी नेताओं और पुलिस ने सोमवार को

बंगाल : आपसी संघर्ष में...- India TV Hindi
बंगाल : आपसी संघर्ष में तृणमूल के 3 कार्यकर्ताओं की मौत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के ही दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच कथित तौर पर हुई झड़प में पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। पार्टी नेताओं और पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। संघर्ष रविवार रात बर्दवान जिले के खंडाघोष इलाके में हुई।

घटना को लेकर पुलिस ने जहां मृतकों की राजनीतिक संबद्धता पर टिप्पणी करने से इनकार कर कर दिया है, वहीं तृणमूल के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक मांझी ने एक स्थानीय नेता मुज्जम हुसैन मणि को इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुण हलदर ने कहा, "संघर्ष में तीन लोगों की मौत हुई है। हम घटना की जांच कर रहे हैं और अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते कि हत्याएं तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक संघर्ष का नतीजा है या नहीं। हमने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।"

मांझी ने कहा, "मणि को जब से ब्लॉक अध्यक्ष के पद से हटाया गया है, तब से वह प्रतिशोध लेना चाह रहा था। पिछली रात उनके आदमी हमारे तीन लोगों को घसीटकर ले गए और बेरहमी से उनकी हत्या कर दी।" उन्होंने कहा, "हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और इसके लिए कड़ी सजा देने की मांग की है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत