1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नरेंद्र मोदी को तोहफे में जीप देंगे इजरायली PM नेतन्याहू, ये हैं इसकी खासियतें

नरेंद्र मोदी को तोहफे में जीप देंगे इजरायली PM नेतन्याहू, ये हैं इसकी खासियतें

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 16, 2018 06:30 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 06:30 pm IST

जीप दिल्ली पहुंच चुकी है और अब इसे गुजरात में भुज भेजा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि इस जीप से समुद्री जल को साफ करने का प्रदर्शन किया जाएगा...

benjamin netanyahu and pm modi- India TV Hindi
benjamin netanyahu and pm modi

नई दिल्ली: भारत की यात्रा पर आए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक विशेष उपहार भेंट करेंगे। नेतन्याहू अपने भारतीय दोस्त (प्रधानमंत्री मोदी) को समुद्री पानी को पीने लायक बनाने वाली प्रौद्योगिकी से लैस एक जीप भेंट करेंगे।

पिछले साल इजरायल के ओल्गा बीच पर दोनों नेताओं ने इस जीप से यात्रा की थी और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए साफ पानी पीया था। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि यह जीप भारत पहुंच चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि जीप दिल्ली पहुंच चुकी है और अब इसे गुजरात में भुज भेजा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि इस जीप से समुद्री जल को साफ करने का प्रदर्शन किया जाएगा। दोनों देशों के प्रधानमंत्री 17 जनवरी को आईक्रिएट सेंटर से इसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देखेंगे। इस जीप की कीमत करीब 3,90,000 शेकल्ज या 1,11,000 डॉलर है।

क्या है इस जीप की खासियत?

यह जीप खारे पानी को पीने लायक बनाती है। यह जीप मोबाइल रुप में काम करती है और इसे कही भी ले जाया जा सकता है। यह ऑटोमैटिक है जिससे इसका इस्तेमाल करना मुश्किल नहीं है। यह मशीन किसी भी जल स्त्रोत नदी, झील, महासागर, ब्रैकिश वॉटर, कुएं आदि से पानी ले सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत