1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जीजा ने करवाई हरियाणवी गायिका हर्षिता दहिया की हत्या : पुलिस

जीजा ने करवाई हरियाणवी गायिका हर्षिता दहिया की हत्या : पुलिस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2017 11:42 pm IST,  Updated : Oct 20, 2017 11:42 pm IST

हरियाणवी गायिका और डांसर हर्षिता दहिया की चार लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक उसके जीजा और कुख्यात गैंगस्टर दिनेश कराला के कहने पर उसकी हत्या की गयी।

Harshita Dahiya- India TV Hindi
Harshita Dahiya Image Source : PTI

पानीपत: हरियाणवी गायिका और डांसर हर्षिता दहिया की चार लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक उसके जीजा और कुख्यात गैंगस्टर दिनेश कराला के कहने पर उसकी हत्या की गयी। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि कराला को पेशी के लिए झज्जर जेल ले लाया गया था। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश का खुलासा किया। कराला को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

शर्मा ने बताया कि आरोपी ने दहिया की हत्या करने वाले अपने चार सहयोगियों के नामों का खुलासा किया है लेकिन इस समय उनके नाम सार्वजनिक नहीं किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही हैं। उन्होंने बताया, 'दिनेश कराला एक दुर्दांत गैंगस्टर है। उसके खिलाफ सोनीपत, जींद, झाज्जर और दिल्ली के विभिन्न थानों में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।'

 
हरियाणा के पानीपत जिले के चमराड़ा में चार अग्यात लोगों ने 22 वर्षीय दहिया की हत्या कर दी थी। वह तब गांव में एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के बाद लौट रही थी। दहिया की बहन लता ने कहा कि हत्या के पीछे दिनेश, मेरे पति का हाथ है। लता ने दावा किया, उसने उसकी हत्या करवा दी क्योंकि वह मां की हत्या की गवाह थी। 

गायिका के जीजा पर उसकी मां की हत्या के आरोप हैं। पुलिस ने बताया कि उसकी मां की 2014 में दिल्ली में हत्या कर दी गयी थी और दहिया उस मामले में मुख्य गवाह थी। दहिया दिल्ली के नरेला इलाके में रहती थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत