1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फ्री इंटरनेट बेसिक पर चला TRAI का डंडा, कंपनियों पर लगेगा जुर्माना

फ्री इंटरनेट बेसिक पर चला TRAI का डंडा, कंपनियों पर लगेगा जुर्माना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 08, 2016 04:59 pm IST,  Updated : Feb 08, 2016 06:14 pm IST

भारत की दूसरसंचार नियामक कंपनी TRAI (टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने फेसबुक के फ्री बेसिक्स को तगड़ा झटका दे दिया है।

FreeBasics- India TV Hindi
FreeBasics

नई दिल्ली: भारत की दूसरसंचार नियामक कंपनी TRAI (टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने फेसबुक के फ्री बेसिक्स को तगड़ा झटका दे दिया है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों पर डाटा शुल्क की दरों में किसी प्रकार का भेदभाव करने पर रोक लगाई। गौरतलब है कि फेसबुक अपने फ्री बेसिक्स अभियान के तहत पूरी दुनिया में इंटरनेट की पहुंच उपलब्ध करवाना चाहता है।

ताजा आदेश के मुताबिक दूरसंचार कंपनियों द्वारा अलग अलग शुल्क वसूलने पर ट्राई 50,000 रुपए प्रतिदिन का जुर्माना लगाएगा। यानी अब कंपनिया विशेष ऑफर के जरिए अपने उपभोक्ताओं को लुभा नहीं पाएंगी। आपको बता दें कि फेसबुक ने यह दावा किया है कि फ्री बेसिक्स स्कीम के जरिए ग्रामीण भारत के लाखों लोगों को मुफ्त में इंटरनेट सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत