1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी Coronavirus से संक्रमित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी Coronavirus से संक्रमित

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2020 05:59 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 05:59 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास में रह रहीं उनकी एक भतीजी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Nitish Kumar- India TV Hindi
Nitish Kumar Image Source : FILE PHOTO

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास में रह रहीं उनकी एक भतीजी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री की भतीजी के सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने पर उन्हें पटना के एक अस्पताल के पृथकवास वार्ड में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग परिसर को संक्रमणमुक्त किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने भी कोरोना वायरस की जांच कराई थी और शनिवार को आई उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। बिहार विधान परिषद के नौ नवनिर्वाचित सदस्यों में से एक जदयू नेता गुलाम गौस के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।