1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार के आरा में बम ब्‍लास्‍ट, बड़ी साजिश नाकाम, तबाही मचाने आए थे 5 आत्‍मघाती हमलावर

बिहार के आरा में बम ब्‍लास्‍ट, बड़ी साजिश नाकाम, तबाही मचाने आए थे 5 आत्‍मघाती हमलावर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2018 09:22 am IST,  Updated : Feb 15, 2018 10:53 am IST

जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के हरखेंन कुमार धर्मशाला में पश्चिम बंगाल से पांच लोग ठहराने आये थे। यहां जब उनलोगों ने पहचानपत्र मांगा गया तो उन्‍होंने अपना बैग खोला। इस दौरान बैग में रखा बम ब्‍लास्‍ट कर गया।

Bihar-Explosion-at-Harkhen-Kumar-Jain-dharmshala-in-Arrah-1-injured- India TV Hindi
बिहार के आरा में बम ब्‍लास्‍ट, बड़ी साजिश नाकाम, तबाही मचाने आए थे 5 आत्‍मघाती हमलावर

नई दिल्ली: बिहार के आरा में हरखेन कुमार धर्मशाला के पास बम ब्लास्ट हुआ है। धमाका लो इंटेंसिटी का होने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि ये एक बड़ी साजिश हो सकती है। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि यह किसी पर हमला करने के मकसद से आरा आया था और धर्मशाला में ठहरने के दौरान बम विस्फोट कर गया है। इस विस्फोट में अपराधी ही घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के हरखेंन कुमार धर्मशाला में पश्चिम बंगाल से पांच लोग ठहराने आये थे। यहां जब उनलोगों ने पहचानपत्र मांगा गया तो उन्‍होंने अपना बैग खोला। इस दौरान बैग में रखा बम ब्‍लास्‍ट कर गया। इस ब्‍लास्‍ट में एक हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से पिस्टल व आधार कार्ड बरामद हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, पांच आत्‍मघाती हमलावर कोलकाता से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने बिहार आये थे। लेकिन समय से पहले ही ब्‍लास्‍ट हो गया। चार लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत