1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार सरकार ने 3 IAS पदाधिकारियों का तबादला किया, अन्य को प्रभार सौंपा

बिहार सरकार ने 3 IAS पदाधिकारियों का तबादला किया, अन्य को प्रभार सौंपा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2018 07:23 am IST,  Updated : Aug 29, 2018 07:23 am IST

बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन पदाधिकारियों का आज तबादला करते हुए तीन अन्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

bihar- India TV Hindi
bihar

पटना: बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन पदाधिकारियों का आज तबादला करते हुए तीन अन्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत अरुण कुमार सिंह को राज्य सरकार ने विकास आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। अरूण को निगरानी विभाग के प्रधान सचिव और बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। (ओडिशा: अमीर महिला संग भागने के आरोप में पंचायत के फरमान पर निर्वस्त्र करके पीटा )

पटना प्रमंडल आयुक्त के पद पर तैनात आनंद किशोर का तबादला बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष के पद पर किया गया है। आनंद किशोर की जगह रॉबर्ट ऑल चोंगथु पटना के नए आयुक्त होंगे। पर्यावरण एवं वन विभाग के प्रधान सचिव त्रिपुरारी शरण को जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। त्रिपुरारी इसके अलावा क्षेत्रीय विकास आयुक्त सह अध्यक्ष स्काडा के भी अतिरिक्त प्रभार में होंगे।

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन को संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का प्रधान सचिव पद और राज्य परामर्शदातृ समिति के सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कारा महानिरीक्षक मिथिलेश मिश्र को अगले आदेश तक महानिदेशक अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत