1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown में घर ना जा पाने से परेशान था प्रवासी मजदूर, फांसी लगाकर दी जान

Lockdown में घर ना जा पाने से परेशान था प्रवासी मजदूर, फांसी लगाकर दी जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2020 10:31 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 10:31 pm IST

तेलंगाना में बिहार के 24 वर्षीय प्रवासी मजदूर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली क्योंकि लॉकडाउन के कारण वह अपने घर नहीं लौट पाया।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

हैदराबाद: तेलंगाना में बिहार के 24 वर्षीय प्रवासी मजदूर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली क्योंकि लॉकडाउन के कारण वह अपने घर नहीं लौट पाया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लखीसराय जिले का रहने वाले इस युवक का शव सोमवार को उप्पल इलाके में उसके कमरे के पंखे से लटका हुआ मिला। युवक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

युवक के परिवार के लोगों ने उसके मित्र को सूचित किया कि वह रविवार से ही फोन नहीं उठा रहा है, इसपर उसने पुलिस को सूचित किया। दरवाजा तोड़ने पर युवक का शव पंखे से लटकता हुआ मिला।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि वह घर जाने की सोच रहा था, लेकिन लॉकडाउन के कारण यहीं फंस गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत