1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक: सरेआम बीजेपी नेता की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में तनाव

कर्नाटक: सरेआम बीजेपी नेता की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में तनाव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2018 09:58 am IST,  Updated : Jun 23, 2018 11:20 am IST

इससे पहले भी कर्नाटक में बीजेपी और संघ से जुड़े लोगों की हत्या के मामले देखने को सामने आते रहे हैं।

भाजपा...- India TV Hindi
भाजपा नेता मोहम्मद अनवर। Image Source : PTI

चिकमंगलौर: कर्नाटक में आरएसएस कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं पर पिछले दिनों हुई जानलेवा हमलों में अब एक और नई कड़ी जुड़ गई है। राज्य के चिकमंगलौर शहर में बीजेपी के जिले महासचिव मोहम्मद अनवर की शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। ये हमला रात करीब 9.30 मिनट पर हुआ था। वारदात के समय बीजेपी नेता किसी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनपर हमला किए।

जानकारी के मुताबिक 44 वर्षीय अनवर पर चाकू से तीन बार वार किया गया। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक ये मामला प्रथम दृष्टया व्यक्तिगत् दुश्मनी से जुड़ा मामला लग रहा है। इस वारदात के पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। बीजेपी के स्थानीय नेता इस हत्या को राजनीतिक साजिश से जोड़ कर देख रहे हैं। इससे पहले भी कर्नाटक में बीजेपी और संघ से जुड़े लोगों की हत्या के मामले देखने को सामने आते रहे हैं।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत