1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीति आयोग की बैठक खत्म, पीएम से नहीं मिलीं वसुंधरा!

नीति आयोग की बैठक खत्म, पीएम से नहीं मिलीं वसुंधरा!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 27, 2015 08:12 am IST,  Updated : Jun 27, 2015 12:23 pm IST

नई दिल्ली: ललित मोदी की मदद को लेकर उपजा विवाद हर रोज नया मोड लेता जा रहा है। बीते दिन ललित मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए कांग्रेस की मुश्किलों में इजाफा कर दिया, वहीं

नीति आयोग की बैठक खत्म,...- India TV Hindi
नीति आयोग की बैठक खत्म, पीएम से नहीं मिलीं वसुंधरा!

नई दिल्ली: ललित मोदी की मदद को लेकर उपजा विवाद हर रोज नया मोड लेता जा रहा है। बीते दिन ललित मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए कांग्रेस की मुश्किलों में इजाफा कर दिया, वहीं भाजपा इस मसले पर पूरी तरह से वसुंधरा राजे सिंधिया के साथ खड़ी नजर आ रही है। आपको बता दें कि आज नीति आयोग की बैठक होनी है।

भाजपा सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा, “वसुंधरा राजे राजस्थान में पार्टी की सबसे बड़ी नेता हैं। विपक्ष (कांग्रेस) हमारी नेता पर हमले कर रही है, लेकिन हमारी पार्टी पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।” भाजपा नेताओं का मानना है कि राजे ने ललित मोदी के लिए सिफारिशी पत्र पर दो वजहों से हस्ताक्षर किए थे। पहली वजह यह थी कि ललित मोदी उनके पारिवारिक मित्र थे। जबकि दूसरी वजह यह था कि उनका निजी तौर पर मानना था कि आईपीएल मामले को लेकर उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। वहीं भाजपा यह दावा भी कर रही है कि वसुंधरा ने अपनी सत्ता का कभी भी बेजा इस्तेमाल नहीं किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत