1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल से BJP सांसद लॉकेट चटर्जी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

पश्चिम बंगाल से BJP सांसद लॉकेट चटर्जी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2020 03:47 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 03:47 pm IST

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। लॉकेट चटर्जी ने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है।

Locket Chatterjee- India TV Hindi
BJP MP Locket Chatterjee Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता: भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। लॉकेट चटर्जी ने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। शुक्रवार को लॉकेट चटर्जी ने ट्वीट किया, ''आज सुबह मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे हल्का बुखार है और मैं पिछले एक सप्ताह से सेल्फ आइसोलेशन में थी। मैं फिलहाल ठीक हूं और आगे भी पोस्ट के जरिए सबको स्वास्थ्य की जानकारी देती रहूंगी।''

बता दें कि पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को 16 और मरीजों की कोरोना वायरस से मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 699 हो गई। राज्य में कोविड-19 के 649 नए मामले सामने आने से कुल मामले बढ़कर 19,819 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन में दी गई।

इसमें कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6083 हो गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि बुधवार शाम से राज्य में 509 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत