1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लेनिन की मूर्ती गिराने का आरोप

त्रिपुरा: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लेनिन की मूर्ती गिराने का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2018 07:10 am IST,  Updated : Mar 06, 2018 08:29 am IST

त्रिपुरा में तीन दिन पहले ही बीजेपी ने सरकार बनाई है।

लेनिन का मूर्ती...- India TV Hindi
लेनिन का मूर्ती गिराते लोग।

अगरतला: त्रिपुरा में सत्ता परिवर्तन के साथ ही लेफ्ट के खिलाफ लोगों का गुस्सा भी सामने आने लगा है। दक्षिणी त्रिपुरा बेलोनिया टाऊन में कॉलेज स्क्वायर पर लगी कम्युनिस्ट आइकन लेनिन की मूर्ती सोमवार दोपहर को गिरा दी गई। ये मूर्ती पिछले पांच साल से यहां खड़ी थी। 48 घंटे पहले चुनावी नतीजों से उत्साहित लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मूर्ती को जमीन पर गिरा दिया। इस काम के लिए जीसीबी मशीन भी मंगवाई गई। सीपीएम जहां इसे कम्युनिस्ट फोबिया का एक उदाहरण बताया तो वहीं बीजेपी ने इसे कम्युनिस्टों के खिलाफ लोगों के गुस्सा बताया है।

यहां कि एक स्थानीय नेता ने बताया कि मुझे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मूर्ती को गिराकर सर को अलग कर लिया गया और लेनिन की मूर्ती से सर को तोड़कर बीजेपी कार्कर्ताओं ने इससे फुटबॉल खेली। वहीं इस पूरी घटना के दौरान जीसीबी चला रहेो आशीष पाल को इस घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। ये मूर्ती साल 2013 में विधानसभा चुनाव जीतते के बाद लगाई गई थी इसे बनान में तीन लाख रुपए का खर्चा आया था। रुपए है। वहीं बीजेपी के नेता इस लोगों की नाराजगी बता रहे हैं। बीजेपी ने तीन दिन पहले ही 60 विधानसभी सीटों वाली त्रिपुरा में 43 सीट जीतकर यहां 25 साल पुरानी लेफ्ट सरकार को बाहर कर दिया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत