1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू: राजौरी में विस्फोट, 3 मरे

जम्मू: राजौरी में विस्फोट, 3 मरे

 Written By: IANS
 Published : Apr 04, 2015 12:54 pm IST,  Updated : Apr 04, 2015 04:14 pm IST

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास वन क्षेत्र में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि शनिवार

- India TV Hindi

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास वन क्षेत्र में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि शनिवार सुबह राजौरी जिले के नौशेरा के सरयाम गांव के पास विस्फोट में तीन नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जम्मू में आईएएनएस को बताया, "आज (शनिवार) सुबह नौ बजे सरयाम गांव के पास विस्फोट में तीन स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।"

यह घना वन क्षेत्र है और जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले में एलओसी के पास है।

एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि एक स्थानीय ग्रामीण के खेत में विस्फोटक लगा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत