1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video : जबलपुर में रेलवे लाइन के पास भीषण विस्फोट, देखिए वायरल वीडियो

Video : जबलपुर में रेलवे लाइन के पास भीषण विस्फोट, देखिए वायरल वीडियो

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2020 08:44 am IST,  Updated : Sep 06, 2020 08:44 am IST

मध्य प्रदेश के जबलपुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर डुंडी स्टेशन के पास एक विस्फोट का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना रहा है।

blasting work was underway at Dundi railway station in...- India TV Hindi
blasting work was underway at Dundi railway station in Jabalpur Image Source : ANI

मध्य प्रदेश के जबलपुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर डुंडी स्टेशन के पास एक विस्फोट का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना रहा है। यह स्टेशन जबलपुर-कटनी रेल खंड पर स्थित है। बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन के पास चट्टानों को तोड़ने के लिए रेलवे ने यह विस्फोट किया है। विस्फोट की इस घटना का कथित वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विस्फोट कितना जबरदस्त था। धमाके के बाद कई बड़े पत्थर भी आसपास के इलाके में उछल कर गिरे थे।

रेलवे के मुताबिक विस्फोट से पहले पूरी एहतियात बरती गई थी, लेकिन विस्फोट में रेलवे की ‘ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन’ का ट्रांसमिशन टॉवर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। 

पश्चिम मध्य रेलवे की पीआरओ प्रियंका दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को डुंडी स्टेशन के पास विकास कार्य के लिए किए गए एक विस्फोट में एक बड़ा पत्थर हवा में उछल जाने के कारण ‘ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन’ का टॉवर आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि यह विस्फोट एक तय विकास कार्य के लिए किया गया था और इसके लिए हर सावधानी बरती गयी थी। दीक्षित ने बताया कि टॉवर की मरम्मत के बाद कुछ घंटों के अंदर ही रेल यातायात बहाल कर दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत