1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BMW इंडिया जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ाएगी कारों के दाम

BMW इंडिया जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ाएगी कारों के दाम

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2015 06:40 pm IST,  Updated : Nov 26, 2015 06:40 pm IST

नई दिल्ली: जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने आज कहा कि वह जनवरी के प्रथम सप्ताह से अपने वाहनों के दाम तीन प्रतिशत तक बढ़ाएगी। मिनी रेंज सहित कंपनी के सभी वाहन इस मूल्य

BMW इंडिया जनवरी से तीन...- India TV Hindi
BMW इंडिया जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ाएगी कारों के दाम

नई दिल्ली: जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने आज कहा कि वह जनवरी के प्रथम सप्ताह से अपने वाहनों के दाम तीन प्रतिशत तक बढ़ाएगी। मिनी रेंज सहित कंपनी के सभी वाहन इस मूल्य वृद्धि के चलते महंगे हो जाएंगे।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष फिलिप वोन सह्र ने एक बयान में कहा, कीमतों में वृद्धि, ग्राहकों को बेहतरीन वाहन उपलब्ध कराने के हमारे प्रयासों का हिस्सा है जिससे उन्हें वाहन चलाने का एक अलग एहसास बना रहे।

वर्तमान में बीएमडब्ल्यू भारत में वाहनों की व्यापक रेंज की बिक्री करती है जिसमें सेडान 1,3,5,6 और 7 सीरीज एवं एसयूवी एक्स1, एक्स3, एक्स5, स्पोट्र्स कार एम सीरीज और हाइब्रिड माल् आई8 शामिल हैं। इनकी कीमत 29.9 लाख रपये से 2.29 करोड़ रुपये के बीच है।

कंपनी की लग्जरी कांपैक्ट कार मिनी सीरीज इस समय 28.5 लाख रपये और 36.5 लाख रुपये के बीच है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत