हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 8517 नए #COVID19 मामले और 151 मौतें दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 2,20,351
कुल रिकवरी: 1,49,489
मृत्यु: 3293
सक्रिय मामले: 62,911
वैक्सीन के अलग-अलग दाम के पीछे कोई तर्क नहीं है। जब सीमेंट, स्टील, हवाई यात्रा के दाम का नियंत्रण हो सकता है तो जान बचाने वाली वैक्सीन के दाम पर नियंत्रण क्यों नहीं हो सकता। वैक्सीन कंपनी को अगर मुनाफा कमाना ही है तो दूसरी दवाइयों पर कमाएं: कांग्रेस नेता सचिन पायलट
दिल्ली में हम 35,74,000 वैक्सीन डोज़ दे चुके हैं। लगभग 28 लाख लोगों ने पहली डोज़ ली है, इनमें से 7,76,000 लोगों ने दोनों डोज़ ली हैं। 18-45 आयु वर्ग में 3 दिन के अंदर दिल्ली में लगभग 1,30,000 लोगों को वैक्सीन लगी है: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
बढ़ते हुए मामलों की संख्या अब थम गई है। 12,000 के आसपास मामले प्रतिदिन आ रहे हैं जबकि टेस्टिंग हम लगातार बढ़ा रहे हैं। रिकवरी रेट 85.13% हो गई है: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
प्रदेश में जनता कर्फ्यू लगाया गया। सभी के सहयोग से अब हम सक्रिय मामलों में बड़े राज्यों में सबसे पीछे हैं। हमारा पॉजिटिविटी रेट लगातार गिरता जा रहा है। यह 25% से घटकर 18.5% तक पहुंच गया है: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 'किल कोरोना-2 अभियान' के संबोधन में
उत्तराखंड राज्य में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के समस्त अधिकारियों को मई 2021 से जुलाई 2021 तक अनुमन्य वेतन में से प्रत्येक माह एक दिन का वेतन "मुख्यमंत्री राहत कोष" में जमा किए जाने को राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं: उत्तराखंड शासन
मैं आग्रह करता हूं 15 मई तक हम सबकुछ बंद करें। कड़ाई से जनता कर्फ्यू लगाया जाए। अनंत काल तक हम बंद नहीं रख सकते। लेकिन 18% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट में हम खोल भी नहीं सकते: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 'किल कोरोना-2 अभियान' के संबोधन में
वैक्सीनेशन का एक अभियान 45 से ज्यादा आयु वर्ग के लिए चल रहा है। 18-45 आयु वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है। कंपनी ने कहा है कि जल्द वैक्सीन उपलब्ध करा देंगे। जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होती है, हम योजना बनाकर वैक्सीनेशन शुरू करेंगे: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
मराठा आरक्षण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है उसके खिलाफ जगह-जगह लोगों को उकसाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार के खिलाफ बयानबाजी हो रही है। मेरा विपक्षी पक्ष से आग्रह है कि इसका राजनीतिक फायदा न उठाएं, कोविड को ध्यान में रखें: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अशोक चव्हाण
13 लाख उम्मीदवार इस निर्वाचन में खड़े हुए। 12 लाख से ज्यादा सरकारी अधिकारियों और 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने जिला प्रशासन के नेतृत्व में पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्वक पूरा कराया है: राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार #उत्तरप्रदेश
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव हुए। 8176 ग्राम प्रधान, 7,32,000 ग्राम पंचायत सदस्य, 75,852 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 3050 जिला पंचायत सदस्य के पद हैं: उत्तरप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में 17,532 नए मामले, 16,044 रिकवरी और 161 मौतें दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 7,02,568
कुल रिकवरी: 4,99,376
मृत्यु: 5182
सक्रिय मामले: 1,98,010
वर्तमान में प्रदेश में ऑक्सीजन की जितनी आवश्यकता है उससे ज्यादा कोटा केंद्र द्वारा बिहार को दिया गया है। कहीं ऑक्सीजन की कमी नहीं है। जहां ऑक्सीजन की जरूरत है, वहां ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 21,954 नए #COVID19 मामले, 10,141 रिकवरी और 72 मौतें दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 12,28,186
कुल रिकवरी: 10,37,411
मृत्यु: 8446
सक्रिय मामले: 1,82,329
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 12,421 नए #COVID19 मामले, 12,965 रिकवरी और 86 मौतें दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 6,37,406
कुल रिकवरी: 5,42,632
मृत्यु: 6160
सक्रिय मामले: 88,614
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 26,780 नए कोविड मामले और 353 मौतें दर्ज़ की गईं।
कुल मामले: 14,25,916
मृत्यु: 14,501
सक्रिय मामले: 2,59,844
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 31165 नए केस, 40,852 मरीज हुए रिकवर
उत्तर प्रदेश में कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों 31165 केस सामने आए हैं। वहीं इस अवधि में 357 मरीजों की मौत की हुई है। कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि के साथ ही प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 262474 पर पहुंच गई है। यूपी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी की दर्ज की गयी है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 3004, कानपुर नगर में 1206, वाराणसी में 966, प्रयागराज में 437, मेरठ में 1732 , गौतम बुद्ध नगर में 1703, गोरखपुर में 1055, गाजियाबाद में 1373 , मुरादाबाद में 841 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में नए संक्रमित 31165 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि के साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ गई है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा मोहन प्रसाद ने बताया कि गत एक दिन में कुल 2,32,038 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें से 01 लाख 13 हजार से अधिक निजी एवं सरकारी संस्थानों में आरटीपीसीआर के माध्यम से जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 4,20,32,587 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 31,165 नये मामले आये हैं तथा 40,852 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। प्रदेश में कुल कोरोना के एक्टिव मामलों में से 2,12,232 व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं, इसके अतिरिक्त मरीज सरकारी एवं निजी चिकित्सालायों में इलाज करा रहे हैं।
जोधपुर जेल में जीवन की आखरी सांस तक जेल की सजा काट रहे आसाराम कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। बुधवार की देर रात अचानक ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद उन्हें जेल से महात्मा गांधी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है। जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनका इलाज जेल में स्थित डिस्पेंसरी में चल रहा था।
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक आतंकी ने सरेंडर किया
संपादक की पसंद