1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Gujarat LIVE: BJP विधायक दल की बैठक जारी, थोड़ी देर में होगा गुजरात के नए सीएम के नाम का ऐलान

Gujarat LIVE: BJP विधायक दल की बैठक जारी, थोड़ी देर में होगा गुजरात के नए सीएम के नाम का ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Sep 12, 2021 11:00 pm IST

Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं।

गुजरात में नए...- India TV Hindi
गुजरात में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति से जुड़ी हर खबर के लिए रहिए हमारे साथ अपडेट Image Source : INDIA TV

रविवार को गुजरात में मुख्यमंत्री पद से विजय रुपाणी के त्यागपत्र के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होना है और इसके लिए आज दोपहर बाद 3 बजे भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में ही नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।गुजरात में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री के लिए किसी ऐसे चेहरे पर दांव खेल सकती है जिसकी पहचान पूरे गुजरात में हो और जनता के बीच लोकप्रिय रहा हो। मुख्यमंत्री पद के लिए गुजरात भाजपा के कई नेताओं के नाम चल रहे हैं लेकिन सबसे आगे उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल का नाम है। हालांकि पिछली बार जब विजय रुपाणी को मुख्यमंत्री बनाया गया था तो उस समय भी नितिन पटेल का ही नाम सबसे आगे था लेकिन वे मुख्यमंत्री नहीं बन सके थे। देखना होगा कि आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से किसे गुजरात का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। 

Breaking News 12 September Live

Auto Refresh
Refresh
  • 3:33 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    थोड़ी देर में होगा गुजरात के नए सीएम के नाम का ऐलान

    थोड़ी देर में होगा गुजरात के नए सीएम के नाम का ऐलान होगा। नितिन पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। सीएम के साथ 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। ओबीसी और आदिवासी समुदाय से डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।

  • 2:40 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    गुजरात के नए सीएम की घोषणा से पहले बैठकों का दौर जारी है। गुजरात के नए सीएम के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। गांधीनगर बीजेपी दफ्तर में बैठक जारी है। थोड़ी देर में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। गांधीनगर में सीएम को लेकर दो थ्योरी सामने आई हैं। पहली थ्योरी- मौजूदा विधायकों से ही सीएम चुना जाए। दूसरी थ्योरी- सीएम को लेकर चौंकाने वाला नाम भी हो सकता है।

  • 2:12 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    गुजरात सीएम पद की रेस में प्रफुल्ल पटेल भी शामिल- सूत्र

    सूत्रों के मुताबिक, गुजरात सीएम पद की रेस में प्रफुल्ल पटेल के नाम की भी चर्चा हो रही है। बीजेपी दफ्तर में चल रही बैठक में प्रफुल्ल पटेल के नाम पर चर्चा हुई है। गुजरात के नए सीएम को लेकर चौंकाने वाला नाम भी सामने आ सकता है। 

  • 2:02 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    मनसुख मांडविया भी गांधीनगर भाजपा कार्यालय पहुंचे

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी गांधीनगर भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं। पुरुषोत्तम रुपाला भी बीजेपी ऑफिस पहुंच चुके हैं। गुजरात सीएम पद की रेस में नितिन पटेस, आरसी फलदू सबसे आगे चल रहे हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद जोशी पार्टी ऑफिस में मौजूद हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक दोपहर 3 बजे गांधीनगर भाजपा कार्यालय में होगी। 

  • 1:43 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    पार्टी मजबूत, पॉपुलर, अनुभवी नेता को सीएम बनाएगी- नितिन पटेल

    बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा कि विकास का काम आगे बढ़ाने वाला सीएम बनेगा। जिसे पूरा गुजरात जानता हो, वैसा सीएम चाहिए। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने गुजरात के नेताओं से बात की है। पार्टी मजबूत, पॉपुलर, अनुभवी नेता को सीएम बनाएगी। घर-घर में पहचाना जाने वाला चेहरा चाहिए। 

  • 1:40 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    गुजरात में सीएम के साथ 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं

    गुजरात में सीएम के साथ 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। डिप्टी सीएम की रेस में गणपत वसावा, भारती शियाल के नाम की चर्चा की जा रही है। ओबीसी और आदिवासी समुदाय से डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।

  • 1:38 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    नितिन पटेल भी भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं

    भाजपा विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंच चुके हैं।  

  • 1:33 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    आरसी फलदू और विजय रुपाणी बीजेपी कार्यालय पहुंचे

    गुजरात के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने जा रही हैं। बैठक से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल, विधायक आरसी फलदू तथा मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने वाले विजय रुपाणी भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं। 

  • 12:46 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    विधायक दल की बैठक से पहले नितिन पटेल का बयान- मजबूत, पॉपुलर, अनुभवी नेता को पार्टी सीएम बनाएगा। सीएम पद के लिए घर-घर में पहचाना जाने वाला चेहरा चाहिए।

  • 12:31 PM (IST)
    Posted by Manoj Kumar

    गुजरात: नितिन पटेल के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    गुजरात में अगला मुख्यमंत्री कौन बनने जा रहा है, इसका फैसला 3 बजे होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा लेकिन इससे पहले यह जानकारी मिली है कि मौजूदा उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के घर की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए जिन लोगों का नाम आगे चल रहा है उनमें नितिन पटेल भी शामिल हैं। 

  • 12:14 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    नितिन पटेन बनाए जा सकते हैं CM

    नए मुख्यमंत्री की रेस में नितिन पटेल का नाम सबसे आगे, डिप्टी सीएम की रेस में गणपत वसावा, भारती शियाल का नाम। सीएम के साथ 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं।
     

  • 11:53 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    दोपहर 3 बजे बीजेपी गुजरात विधायक दल की बैठक

    बीजेपी गुजरात विधायक दल की बैठक आज दोपहर 3 बजे होगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद जोशी और भाजपा महासचिव तरुण चुग उपस्थित रहेंगे। बैठक में गुजरात के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव होगा: गुजरात के गांधीनगर में प्रदेश भाजपा नेता यमल व्यास

  • 10:28 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    राज़ौरी के थाना मंडी इलाके में सर्च ऑपरेशन

    जम्मू-कश्मीर: विशेष इनपुट के बाद राज़ौरी के थाना मंडी इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

  • 10:28 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    सी.आर. पाटिल के आवास पर पहुंचे जोशी-तोमर

    गुजरात: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग गांधीनगर में गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल के आवास पर पहुंचे।

     

  • 9:31 AM (IST)
    Posted by Manoj Kumar

    अहमदाबाद पहुंचने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर का बयान

    केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता नरेंद्र सिंह तोमर तथा पार्टी के नेता तरुण चुग अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे, उन्होंने कहा,"विजय रूपाणी जी के इस्तीफे के बाद कौन मुख्यमंत्री बनेगा ये विषय हमारे सामने हैं। हम आज प्रदेश अध्यक्ष और अन्य लोगों से चर्चा करेंगे।"

  • 9:02 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    अहमदाबाद पहुंचे तोमर और प्रह्लाद जोशी

    केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार को गुजरात में विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के तौर पर वहां पहुंचे हैं।

  • 8:48 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार को गुजरात में विधायक दल की बैठक के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के तौर पर वहां जा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत