हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं ।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Breaking News 25 April
-
9:40 PM (IST) Apr 25, 2021
मध्य प्रदेश: उज्जैन में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया। SP उज्जैन ने बताया, "इनके पास से 5 इंजेक्शन बरामद हुए हैं। इन्होंने अब तक 20-25 इंजेक्शन बेचे हैं। लगभग 30 हजार रुपए में इंजेक्शन बेचे गए हैं।"
-
8:52 PM (IST) Apr 25, 2021
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की थी कि प्रदेश में युवाओं को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाए। मुख्यमंत्री ने आज 18-45 साल के लोगों को मुफ्त में वैकसीन लगाने का फैसला किया है: राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा
-
8:52 PM (IST) Apr 25, 2021
पद्म भूषण से सम्मानित पंडित राजन मिश्र का आज दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की।
-
8:51 PM (IST) Apr 25, 2021
पंजाब में पिछले 24 घंटो में #COVID19 के 7,014 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5,315 लोग डिस्चार्ज हुए और 76 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
सक्रिय मामले: 48,154
कुल डिस्चार्ज: 2,82,504
कुल मृत्यु: 8,432 -
8:51 PM (IST) Apr 25, 2021
मुंबई में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 5,542 नए मामले सामने आए हैं। 8,478 लोग डिस्चार्ज हुए और 64 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
सक्रिय मामले: 75,740
कुल डिस्चार्ज: 5,37,711
कुल मृत्यु: 12,783 -
8:11 PM (IST) Apr 25, 2021
महाराष्ट्र: नागपुर में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 7,771 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5,130 लोग डिस्चार्ज हुए और 87 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 3,74,188
कुल डिस्चार्ज: 2,89,696
सक्रिय मामले: 77,556
कुल मृत्यु: 6,936 -
8:11 PM (IST) Apr 25, 2021
बिहार में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 12,795 नए मामले सामने आए हैं। 7,533 लोग डिस्चार्ज हुए।
सक्रिय मामले: 87,154
कुल डिस्चार्ज: 3,14,286
कुल मृत्यु: 2,155 -
8:03 PM (IST) Apr 25, 2021
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 2,381 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 866 लोग डिस्चार्ज हुए और 21 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
सक्रिय मामले: 19,558
कुल डिस्चार्ज: 1,39,050
कुल मृत्यु: 2,147 -
8:03 PM (IST) Apr 25, 2021
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 1,363 नए मामले सामने आए हैं। 1,161 लोग डिस्चार्ज हुए और 32 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
सक्रिय मामले: 13,577
कुल डिस्चार्ज: 72,557
कुल मृत्यु: 1,323 -
8:03 PM (IST) Apr 25, 2021
गुजरात में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 14,296 नए मामले सामने आए हैं। 6,727 लोग डिस्चार्ज हुए और 157 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
राज्य में अब तक कुल टीकाकरण: 1,12,95,536
कुल मामले: 4,96,033
कुल डिस्चार्ज: 3,74,699
सक्रिय मामले: 1,15,006
कुल मृत्यु: 6,328 -
7:37 PM (IST) Apr 25, 2021
प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट कम हो रहा है। 22 अप्रैल को पॉजिटिविटी रेट 24.29% था अब यह घटकर 25 अप्रैल को 23.08% हो गया है। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। 19 अप्रैल को यह संख्या 6,836 थी अब 25 अप्रैल को बढ़कर 11,324 हो गई है: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
-
7:37 PM (IST) Apr 25, 2021
गुजरात: वडोदरा में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच वडोदरा ज्वैलर्स एसोसिएशन ने 25 अप्रैल से 1 मई तक दुकानों को बंद रखने का फैसला किया। चोक्सी महाजन मंडल के अध्यक्ष ने बताया, "हमने आज अपनी दुकानों को बंद रखा है। 5-6 दिन अगर बाजार बंद रहेगा तो वडोदरा में हम संक्रमण को रोक पाएंगे।"
-
7:37 PM (IST) Apr 25, 2021
उत्तराखंड: राज्य में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने हेमकुंड साहिब यात्रा को टाल दिया है। यह यात्रा 10 मई से शुरू होने वाली थी।
-
6:44 PM (IST) Apr 25, 2021
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 15,809 नए मामले सामने आए हैं। 6,649 लोग डिस्चार्ज हुए और 74 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
सक्रिय मामले: 1,36,702
कुल डिस्चार्ज: 3,74,134
कुल मृत्यु: 3,601 -
6:44 PM (IST) Apr 25, 2021
केरल में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 28,469 नए मामले सामने आए हैं। 8,122 लोग डिस्चार्ज हुए और 30 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। राज्य में 1,26,773 टेस्ट किए गए।
सक्रिय मामले: 2,18,893
कुल डिस्चार्ज: 11,81,324
कुल मृत्यु: 5,110 -
6:44 PM (IST) Apr 25, 2021
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 12,634 नए मामले सामने आए हैं। 4,304 लोग डिस्चार्ज हुए और 69 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
सक्रिय मामले: 89,732
कुल डिस्चार्ज: 9,36,143
कुल मृत्यु: 7,685 -
6:44 PM (IST) Apr 25, 2021
दिल्ली: ITBP के डीजी एस.एस. देसवाल ने छत्तरपुर में कोरोना मरीजों के लिए बन रहे कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया, "इस सेंटर में ऑक्सीजन की सुविधा दी गई है। इस कोविड सेंटर का संचालन आईटीबीपी और प्रशासन के जरिए किया जाएगा। कल सुबह 10 बजे से यह सेंटर शुरू हो जाएगा "
-
6:44 PM (IST) Apr 25, 2021
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 4,368 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,748 लोग डिस्चार्ज हुए और 44 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल सक्रिय मामले: 35,864
कुल डिस्चार्ज: 1,10,664
कुल मृत्यु: 2,164 -
5:38 PM (IST) Apr 25, 2021
राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर निशुल्क कोविड वैक्सीन लगाने का फैसला किया है: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
-
5:14 PM (IST) Apr 25, 2021
छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल ने फैसला किया है कि राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। इसके लिए विधायक निधि राशि को मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया गया है। 2 करोड़ रुपए प्रति विधानसभा क्षेत्र से दिए जाएंगे: छत्तीसगढ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे
-
5:14 PM (IST) Apr 25, 2021
मोदी सरकार ने वैक्सीनेशन नीति में नौजवानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया, भारत सरकार ने कहा कि 18-45 साल के लोगों के वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी उनकी नहीं है, मोदी जी ने कहा कि या तो वो खुद टीका लगवाएं या प्रांतीय सरकार उनके टीके का भार वहन करे: रणदीप सिंह सुरजेवाला
-
5:13 PM (IST) Apr 25, 2021
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बीच मरीजों के परिजन LNJP अस्पताल की व्यवस्था से नाराज दिखे। एक व्यक्ति ने बताया, "मेरा भाई यहां एडमिट है। वह कौन से वार्ड में है कोई बता नहीं रहा है। मैं कल भी आया था। यहां बहुत बुरा हाल है। मरीज रो रहे हैं, मर रहे हैं। यहां कोई सुनवाई नहीं है।"
-
5:13 PM (IST) Apr 25, 2021
मध्य प्रदेशः भारतीय वायु सेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान गुजरात के जामनगर में रिफिलिंग के लिए इंदौर से तीन खाली ऑक्सीजन टैंकरों को एयरलिफ्ट कर रहा है।
-
5:12 PM (IST) Apr 25, 2021
कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति में जनता में पैनिक है, लोगों ने घर में इंजेक्शन, सिलेंडर रखने शुरू कर दिए हैं जिससे इनकी कमी हो रही है। #COVID19 आम संक्रमण है, 85-90% लोगों में ये आम बुखार, जुकाम होता है इसमें ऑक्सीजन, रेमडेसिविर की जरूरत नहीं पड़ती है: रणदीप गुलेरिया, एम्स निदेशक
-
3:43 PM (IST) Apr 25, 2021
पश्चिम बंगालः बांकुरा में पुलिस स्थानीय कलाकारों के साथ मिलकर लोगों को कोरोना वायरस के लिए जागरूक कर रही है। स्थानीय कलाकार कोरोना की तरह तैयार होकर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
-
3:43 PM (IST) Apr 25, 2021
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कहा कि जो रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते थे या करने की कोशिश करते थे इसके 11 मामले दर्ज किए गए हैं। इंदौर और भोपाल में रासुका की कार्रवाई प्रचलन में लाए हैं। जो मामले जबलपुर, इंदौर और रतलाम में दर्ज हुए हैं उन पर भी कार्रवाई कर रहे हैं। ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कालाबाजारी न हो इसके लिए अलग से एक टास्क फोर्स बनाया गया है। इस तरह के अपराधियों पर बारीक नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
-
3:42 PM (IST) Apr 25, 2021
दिल्लीः राजधानी दिल्ली में लागू लॉकडाउन के बीच चांदनी चौक में दुकानें बंद रहीं। राजधानी में लॉकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
-
3:42 PM (IST) Apr 25, 2021
हम ऑक्सीजन एक्सप्रेस की आवश्यकता को लेकर दिल्ली, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राज्य सरकारों के संपर्क में हैं: सुनीत शर्मा, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन
-
3:41 PM (IST) Apr 25, 2021
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी विधायक निधि से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये जमा करने की घोषणा की है।
-
3:00 PM (IST) Apr 25, 2021
भारत ने सबसे तेजी से 14 करोड़ कोविड-19 रोधी टीके लगाए : सरकार
भारत दुनिया में अपने नागरिकों को सबसे तेजी से 14 करोड़ कोविड रोधी टीकों की खुराक लगाने वाला देश बन गया है और उसने महज 99 दिनों में इसे अंजाम दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार को यह जानकारी दी गई। मंत्रालय ने सुबह सात बजे तक की शुरुआती रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में हुए कुल टीकाकरण में से 58.83 प्रतिशत टीके आठ राज्यों – महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल- में लगाए गए हैं।
-
2:35 PM (IST) Apr 25, 2021
सुमना हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हुई
उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट नीति घाटी के सुमना में हुए हिमस्खलन में मृतकों की संख्या रविवार को 11 पहुंच गई । चमोली जिला प्रशासन से यहां मिली सूचना के अनुसार, शुक्रवार को हुए सुमना हादसे मे रविवार को एक और शव बरामद हुआ जिसके साथ ही कुल 11 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
-
2:35 PM (IST) Apr 25, 2021
इस्पात कंपनियों ने 20 सितंबर से 1.43 लाख टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की: आधिकारिक आंकड़ा
इस्पात कंपनियों ने देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 1.43 लाख टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति की है। इस्पात मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सितंबर, 2020 से 22 अप्रैल, 2021 तक सार्वजनिक और निजी क्षेत्र सहित इस्पात उद्योग ने 1,43,876.28 टन एलएमओ की आपूर्ति की है। इनमें इस्पात क्षेत्र के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों का हिस्सा 39,805.73 टन रहा है। निजी क्षेत्र की जिन कंपनियों ने इस्पात की आपूर्ति की है उनमें टाटा स्टील, आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया (एएमएनएस इंडिया), जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर लि.(जेएसपीएल) और वेदांता ईएसएल शामिल हैं।
-
2:29 PM (IST) Apr 25, 2021
80 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन को तमिलनाडु से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना भेज दिया गया, बढ़ती मांग के मद्देनजर इसे रद्द किया जाना चाहिए : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा।
-
2:17 PM (IST) Apr 25, 2021
प्रमुख बंदरगाहों ने ऑक्सीजन और ऑक्सीजन से संबंधित उपकरण वाले कार्गो पर सभी शुल्क हटाए: सरकारी बयान
-
1:36 PM (IST) Apr 25, 2021
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर में सख्त प्रतिबंध
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को उस समय जनजीवन की रफ्तार थम गई जब पुलिस ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए केंद्रशासित प्रदेश में सख्ती से कर्फ्यू लगा दिया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच शनिवार को रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह छह बजे तक 34 घंटे के ‘कोरोना कर्फ्यू’ की घोषणा की थी। सुरक्षाबलों ने कर्फ्यू के उल्लंघन को रोकने के लिए शहर में कई स्थानों पर सड़कों पर अवरोधक लगा दिए और अन्य जिला मुख्यालय नगरों में गश्त करते भी दिखे। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक एवं आपात सेवाओं की आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक घोषणा प्रणाली युक्त पुलिस वाहनों ने शनिवार रात से ही जगह-जगह जाकर सख्त प्रतिबंध लागू किए जाने की घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि बाजार सुनसान हैं क्योंकि लोग घरों के अंदर हैं और लोग प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं।
-
12:17 PM (IST) Apr 25, 2021
दिल्ली में लाॅकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे के लिए बढ़ाया गया
दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में लॉकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे के लिए बढ़ाया जा रहा है: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
-
10:18 AM (IST) Apr 25, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 49 हजार 691 नए मामले सामने आए हैं। इस समय अवधि में 2 लाख 17 हजार 113 मरीज कोरोना बीमारी को मात देने में भी सफल रहे हैं।
-
9:35 AM (IST) Apr 25, 2021
महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं।
-
8:39 AM (IST) Apr 25, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने मन की बात कार्यक्रम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
-
8:38 AM (IST) Apr 25, 2021
सर गंगाराम अस्पताल को सुबह चार बजकर 15 मिनट पर 5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली, जिससे 11-12 घंटों तक काम चलना चाहिए। लंबे वक्त के बाद ऑक्सीजन पूरी क्षमता के साथ दी जा रही है : प्रवक्ता
-
7:55 AM (IST) Apr 25, 2021
हरियाणा सरकार ने छह सर्वाधिक प्रभावित जिलों के उपायुक्तों को सभाओं पर रोक लगाने का दिया अधिकार
हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने के लिए राज्य के सबसे अधिक प्रभावित छह जिलों के उपायुक्तों को अधिकार दिया कि वे चार या अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा सकते हैं और कार्यालयों को ‘‘घर से काम’’ करने की प्रणाली लागू करने का आदेश दे सकते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां कोरोना वायरस नियंत्रण समिति की राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, सोनीपत और रोहतक के उपायुक्तों को आवश्यकता पड़ने पर सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने के लिए कहा गया है, ताकि कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी को काबू किया जा सके।
-
7:54 AM (IST) Apr 25, 2021
ऑक्सीजन की सुविधा वाले 500 बिस्तरों के साथ सरदार पटेल कोविड केंद्र आज को पुन: खोला जाएगा
राष्ट्रीय राजधानी में सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र खोले जाने से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को इसका दौरा किया और कहा कि ऑक्सीजन की सुविधा वाले 500 बिस्तरों के साथ इसे फिर से खोला जाएगा। हर्षवर्धन ने इस केंद्र की कोविड-19 से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मंत्री को सूचित किया गया कि इस केंद्र की क्षमता को एक और सप्ताह में बढ़ाकर 1,000 बिस्तर किया जाएगा और इसके बाद 1,500 और अंतत: 2,000 बिस्तरों की क्षमता बनाई जाएगी।
-
7:54 AM (IST) Apr 25, 2021
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मोहन एम शांतनागोदर का गुरुग्राम के अस्पताल में निधन
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहन एम शांतनागोदर का शनिवार देर रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति शांतनागोदर को फेफड़े में संक्रमण के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह आईसीयू में थे।