1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 07, 2021 07:52 am IST

Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं ।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Breaking News 7 July

Auto Refresh
Refresh
  • 5:11 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    बिष्णुपुर से भाजपा सांसद सौमित्र खान ने प​श्चिम बंगाल के भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।

  • 5:09 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    आंध्र प्रदेश सरकार ने 16 अगस्त से स्कूल खोलने का फैसला किया है। 12 जुलाई से ऑनलाइन क्लास शुरू होंगी: आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री

  • 2:53 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने इस्तीफा दिया है। एक सूत्र ने बताया कि रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। निशंक अप्रैल में कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। ठीक होने के बाद उन्हें जून में दोबारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) में भर्ती होना पड़ा था।

  • 2:53 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया, जिनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी प्रमुख हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

     

  • 2:46 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर

    महाराष्ट्र में पूर्व की कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सरकार में राज्य के गृह मंत्री रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सिंह 2008-2012 के दौरान मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रहे थे। उन्होंने 2019 में राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और उस वक्त से ही उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे थे।

  • 2:27 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    इन्हें दिलाई जा सकती है शपथ- ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, मीनाक्षी लेखी, अनुप्रिया पटेल, अजय भट्ट, शोभा करंदजले,  सुनीता दुग्गल, प्रीतम मुंडे, शांतनु ठाकुर, नारायण राणे, कपिल पाटिल, पशुपति नाथ पारस, आर.सी.पी. सिंह, जी कृष्ण रेड्डी

     

  • 2:23 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    महिला अपने नौ माह के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदी, मौत

    फतेहपुर शहर के हरिहरगंज के निकट एक महिला अपने नौ माह के बच्चे के साथ कथित तौर पर रेलगाड़ी के आगे कूद गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गयी है। 

  • 10:01 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,733 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,06,63,665 हो गई। वहीं, 930 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,04,211 हो गई: सरकार

  • 10:00 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार

    राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल के दाम 23 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर है।

  • 9:28 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    हिज्बुल मुजाहिदीन का कुख्यात आतंकवादी मारा गया

    जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक कुख्यात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के सबसे पुराने और कुख्यात आतंकवादियों में से एक मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद को हंदवारा में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। वह आतंकवाद से जुड़े अनेक अपराधों में शामिल था। यह एक बड़ी सफलता है।’’ 

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार दिलीप कुमार का निधन

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    गाजियाबाद में मंदिर में हमले से घायल एक और सेवादार ने दम तोड़ा

    मंदिर में शराब पीने और मांसाहार करने से रोकने पर जिस सेवादार को तीन युवकों ने पीटा था, उसकी सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुरादनगर इलाके में गंगा नहर के किनारे बृहस्पतिवार को हुई घटना में हमले का शिकार हुए एक अन्य सेवादार की पहले मौत हो चुकी है। 

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    गाजियाबाद में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोयल एन्क्लेव में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और 11 साल की बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घटना पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे हुई जब शब्बीर अहमद (45) अपनी पत्नी संजीदा बेगम और बेटी मुस्कान के साथ गरिमा गार्डन कॉलोनी से लोनी जा रहे थे। 

  • 7:49 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    दिल्ली के मदनगीर बाजार को दो दिन और बंद रखने का आदेश

    दिल्ली सरकार ने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के लिए मदनगीर बाजार को बंद रखने की अवधि को मंगलवार को बढ़ा दिया। हौज खास एसडीएम (अनुमण्डल अधिकारी) कार्यालय की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, क्षेत्र में कोविड-19 के नियमों का पालन कैसे किया जाए, इस पर बाजार संघ मंगलवार तक विस्तृत योजना सौंपने में असफल रहे, इसलिए सात और आठ जुलाई को मदनगीर बाजार बंद रहेगा।

  • 7:49 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    नागपुर में बिजली गिरने से तीन की मौत

    महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामटेक तहसील के चोरखुमारी गांव में मंगलवार शाम को बिजली गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दिलीप मंगल लांजेवार (45), योगेश अशोक कोकण (30) और मधुकर सावजी पंढारम (65) के रूप में की गई है। 

  • 7:48 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    केंद्रीय मंत्रीमंडल में हमारी पार्टी शामिल होगी। प्रधानमंत्री का विशेष अधिकार है कि किसको क्या मंत्रालय मिलेगा: उमेश कुशवाहा, बिहार जेडीयू प्रमुख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।