1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने त्यागपत्र दिया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने त्यागपत्र दिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 05, 2020 10:35 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 08:44 am IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी AIR के twitter हैंडल से दी गई।

BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के...- India TV Hindi
BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने त्यागपत्र दिया- AIR Image Source : INDIA TV

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी AIR के twitter हैंडल से दी गई। जीसी मुर्मू ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है। मुर्मू ने पिछले साल 31 अक्टूबर को पदभार संभाला था, आज 5 अगस्त को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के ठीक एक साल होने पर उनका इस्तीफा देने की खबरें आई हैं।आपको बता दें कि मुर्मू केंद्र शासित प्रदेस जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी थे।

सूत्रों की मानें तो मुर्मू भारत के अगले नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) राजीव मेहरिशी से पदभार संभालने वाले हैं, जो इस सप्ताह सेवानिवृत्त होंगे। इससे पहले बुधवार को जीसी मुर्मू ने सेना के उत्तरी कमांड के कमांडर के साथ जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की थी। 

सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। जम्मू-कश्मीर राज्य के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर पूछा कि जे एंड के एलजी को लेकर ये क्या चर्चा चल रही है? कुछ घंटों पहले तक ऐसी कोई चर्चा नहीं थी और अब सोशल मीडिया पर सिर्फ इसकी ही चर्चा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत