1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक मां ने पोस्ट की Breastfeeding की तस्वीर, मचा बवाल

एक मां ने पोस्ट की Breastfeeding की तस्वीर, मचा बवाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 28, 2015 07:01 pm IST,  Updated : Jul 28, 2015 07:58 pm IST

नई दिल्ली: मां और बच्चे के बीच के रिश्तों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, यह अहसास की डोर से बिंधा होता है। एक मां अपने बच्चों के अच्छी परवरिश के लिए क्या

एक मां ने पोस्ट की...- India TV Hindi
एक मां ने पोस्ट की Breastfeeding की तस्वीर, मचा बवाल

नई दिल्ली: मां और बच्चे के बीच के रिश्तों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, यह अहसास की डोर से बिंधा होता है। एक मां अपने बच्चों के अच्छी परवरिश के लिए क्या कुछ नहीं करती। हमारे समाज में मातृत्व के कुछ हिस्से में पर्दादारी का भी चलन है, यानी जब एक मां अपने बच्चे को दूध पिलाती है तो उसे आंचल से ढ़क लेती है, यह हमारे सभ्य समाज की एक रवायत भर है। बॉस्टन में रहने वाली एक महिला ने जब इस अहसास को सोशल साइट पर साझा किया तो बवाल मच गया। दरअसल इस महिला ने अपने बच्चे को दूध पिलाते हुए एक फोटो फेसबुक पर डाल दी, जिसे देखकर लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रिया दी, कुछ ने इसे बेहतर माना तो कुछ को इसपर आपत्ति हुई और उन्होंने इसे रिपोर्ट कर दिया।

महिला की इस तस्वीर को देखकर कुछ को इसमें मातृत्व की झलक दिखी तो कुछ में इसमें न्यूडिटी खोजकर इसपर आपत्ति दर्ज करा दी। यह महिला इस खबर से पूरी तरह अनजान थी, लेकिन जब उसने अपना फेसबुक अकाउंट देखा तो वो हैरान रह गई। वो यह जानकर हैरान रह गई कि उनकी उस फोटो को न्यूडिटी के लिए रिपोर्ट किया गया है। यह दीगर बात है कि फेसबुक को इस फोटो में कुछ भी आपत्तिजनक नजर नहीं आया। दिलचस्प बात यह है कि जब उन्होंने दोबारा उसी फोटो को पोस्ट किया, तब भी इस फोटो को रिपोर्ट कर दिया गया।

नाराज ब्रिटनी ने इस फोटो को रिपोर्ट करने वाले शख्स को लंबा चौड़ा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, 'यह तुम्हारे लिए शर्म की बात है कि दूध पिलाती फोटो फेसबुक कम्यूनिटी स्टैंडर्ड्स का उल्लंघन नहीं करती। मुझे तुरंत अनफ्रेंड कर दो, मैं तुम्हें खुद ही अनफ्रेंड कर दूं, लेकिन फेसबुक यह नहीं बताता कि फोटो को रिपोर्ट किसने किया। अगर तुम्हें बच्चे को दूध पिलाती मेरी फोटो से दिक्कत है तो तुम्हें मेरी जिंदगी के किसी भी लम्हे को देखने का हक नहीं है। अगर तुम्हें स्तन देखने से दिक्कत है, तो तुम ढोंगी हो।' उन्होंने ट्विटर पर भी इस मुद्दे पर लोगों को सबक सिखाने की ठानी। अब यह फोटो ट्विटर पर भी वायरल हो चुकी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत