1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: बिजली कड़कने पर दुल्हे को अजीब हरकत करता देख, दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता

बिहार: बिजली कड़कने पर दुल्हे को अजीब हरकत करता देख, दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2018 07:27 pm IST,  Updated : Jun 29, 2018 07:27 pm IST

शादी टूटते ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

पटना: आसमानी बिजली से लोगों की जान जाती तो आपने कई खबर सुनी होंगी लेकिन बिहार में बिजली का कड़कना किसी के रिश्ता खत्म होने का का कराण बन गया वो भी तब जब शादी की की रस्में पूरी हो चुकी थी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बिहार के सारण जिले में ऐसा ही एक अजीब मामला हुआ, जब आसमानी बिजली कड़ने के बाद दुल्हे की अजीब हरकत देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

सोनपुर पुलिस थाना के चित्रसेनपुर गांव की रेनू कुमारी (काल्पनिक नाम) ने दुल्हे से उस समय शादी से इंकार कर दिया, जब दो दिप पहले दुल्हे ने कहा कि उसे बिजली कड़कने से डर लगता है और पास के खेत में बिजली कड़कने पर वह अजीब हरकत करने लगा। यह सुनकर दुल्हे के परिजन स्तब्ध रह गए, क्योंकि शादी की कई रस्में पूरी हो चुकी थीं। उन्होंने विरोध किया, लेकिन दुल्हन के परिजनों ने उनपर हमला कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "बिजली कड़कने के बाद दुल्हा ऐसा बर्ताव करने लगा जैसे वह डर रहा है। दुल्हन ने सबके सामने उसके विचित्र व्यवहार के कारण उससे शादी नहीं करने की घोषणा कर दी।" थाना प्रभारी सिद्धेश्वर आजाद ने कहा कि वर पक्ष पर हमला करने के कारण दुल्हन पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रदेश में ऐसा पहला मामला हुआ है। इससे पहले कई दुल्हनों ने गोरा न होने, नाटे कद और मानसिक रूप से कमजोर दुल्हों से शादी से इंकार किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत