1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब से सटी पाकिस्‍तान सीमा पर लगातार तीसरे दिन दिखाई दिया ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट

पंजाब से सटी पाकिस्‍तान सीमा पर लगातार तीसरे दिन दिखाई दिया ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2019 09:54 am IST,  Updated : Oct 10, 2019 09:54 am IST

पाकिस्तान की ओर से पंजाब से सटी सीमा में ड्रोन भेजे जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार शाम लगातार तीसरे दिन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और स्थानीय लोगों ने ड्रोन देखा।

pakistani drone- India TV Hindi
pakistani drone

पाकिस्‍तान की ओर से पंजाब से सटी सीमा में ड्रोन भेजे जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार शाम लगातार तीसरे दिन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और स्‍थानीय लोगों ने ड्रोन देखा। पाकिस्‍तान की ओर से हो रही इस नापाक हरकत को देखते हुए सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। स्‍थानीय पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार पंजाब के फिरोज़पुर जिले के हुसैनीवाला गांव में बुधवार शाम करीब 7.15 बजे दिखाई दिया। बीएसएफ के अनुसार इसे सुरक्षा बलों ने पाकिस्‍तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा। इसके बाद स्‍थानीय लोगों ने भी पाकिस्‍तानी ड्रोन दिखाई देने की शिकायत की। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत