1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब सीमा पर 2 पाकिस्तानी तस्कर ढेर, एक BSF की गिरफ्त में

पंजाब सीमा पर 2 पाकिस्तानी तस्कर ढेर, एक BSF की गिरफ्त में

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2016 09:56 am IST,  Updated : Jun 12, 2016 11:34 am IST

पंजाब के फाजिल्का में भारत-पाक सीमा पर BSF के जवानों ने तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी तस्करों को मार गिराया और उनकी गोलीबारी में एक तस्कर घायल हो गया।

pakistani smuggler shot dead by bsf near punjab border.- India TV Hindi
pakistani smuggler shot dead by bsf near punjab border.

अमृतसर: पंजाब के फाजिल्का में भारत-पाक सीमा पर BSF के जवानों ने तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी तस्करों को मार गिराया और उनकी गोलीबारी में एक तस्कर घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 2 बजे की है, जब सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों ने सोहना सीमा चौकी अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध हलचल महसूस की। उन्होंने घुसपैठियों को ललकारा।

एक अधिकारी ने बताया, 2 पाकिस्तानी नागरिक मारे गए और एक अन्य घायल हो गया जिसे पकड़ लिया गया है। उनके पास से मादक पदार्थ के 15 पैकेट बरामद हुए हैं और आशंका है कि ये पैकेट हेरोइन के हैं। उनके पास से हथियार और गोलाबारूद भी जब्त किया गया है। ऐसा लगता है कि यह सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी का मामला है।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए दोनों तस्करों के शव मिल गए हैं और इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सीमावर्ती इलाकों में पहुंच गए हैं तथा विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत