1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BSNL के कर्मचारी 25 नवंबर को करेंगे भूख हड़ताल

BSNL के कर्मचारी 25 नवंबर को करेंगे भूख हड़ताल

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 24, 2019 09:19 pm IST,  Updated : Nov 24, 2019 09:19 pm IST

बीएसएनएल के कर्मचारी यूनियनों ने 25 नवंबर को देशव्यापी भूख हड़ताल बुलायी है। कर्मचारी यूनियनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने के लिए मजबूर कर रहा है। 

BSNL- India TV Hindi
BSNL के कर्मचारी 25 नवंबर को करेंगे भूख हड़ताल Image Source : FILE

नई दिल्ली। बीएसएनएल के कर्मचारी यूनियनों ने 25 नवंबर को देशव्यापी भूख हड़ताल बुलायी है। कर्मचारी यूनियनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने के लिए मजबूर कर रहा है। ऑल इंडिया यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ भारत संचार निगम लिमिटेड (एयूएबी) के संयोजक पी.अभिमन्यु ने पीटीआई-भाषा से रविवार को कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों को धमका रहा है कि यदि वह वीआरएस नहीं लेते हैं तो उन्हें दूर भेजा जा सकता है और उनकी सेवानिवृत्ति उम्र की आयु घटाकर 58 वर्ष की जा सकती है।

एयूएबी का दावा है कि कंपनी के आधे से अधिक कर्मचारी उसके साथ जुड़े हैं। अभिमन्यु ने यह भी कहा , ‘‘हम वीआरएस योजना के खिलाफ नहीं है, जो कर्मचारी इसे अपने लिए अच्छा मानते हैं तो वह इसे लें, यह योजना निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए फायदेमंद नहीं है, लेकिन उन्हें इसे स्वीकार करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसे जबरदस्ती थोपा गया तो हम सोमवार से भूख हड़ताल करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत