1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल: पलक्कड़ में धराशायी हुई तीन मंजिला इमारत, 7 को बचाया, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

केरल: पलक्कड़ में धराशायी हुई तीन मंजिला इमारत, 7 को बचाया, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2018 06:28 pm IST,  Updated : Aug 02, 2018 06:28 pm IST

केरल के पलक्क्ड़ में आज तीन मंजिला इमारत के धराशायी हो जाने से मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

representational image- India TV Hindi
representational image

पलक्कड़: केरल के पलक्क्ड़ में आज तीन मंजिला इमारत के धराशायी हो जाने से मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने कहा कि मलबे के नीचे से सात लोगों को बचाया गया है।

पुलिस ने बताया कि नगरपालिका बस स्टैंड के पास जिस समय यह घटना घटी तब वहां इमारत की मरमम्त का काम चल रहा था। राज्य सरकार ने जिला कलेक्टर को बचाव अभियान को कॉऑर्डिनेट करने का निर्देश दिया है।

पलक्कड़ के विधायक ने कहा, "बचाव कार्य जारी है। अब तक 7 लोगों को बचाया गया है। उम्मीद है कि हम शाम तक मलबे को हटाने में सफल होंगे।"

बता दें कि पिछले हफ्ते केरल में भारी बारिश हुई है, लेकिन यह अभी पता नहीं है कि बिल्डिंग गिरने के पीछे बारिश जिम्मेदार है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत