1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकलने पर कटा 32 हजार का चालान

बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकलने पर कटा 32 हजार का चालान

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 21, 2019 06:35 pm IST,  Updated : Dec 21, 2019 06:35 pm IST

नरवाना शहर की सड़कों पर बुलेट मोटसाइकिल से पटाखे बजाकर नगरवासियों में दहशत का माहौल पैदा करने पर एक बुलेट मोटरसाइकिल का 32 हजार रूपये का चालान कर उसे जब्त कर लिया गया। 

Bullet- India TV Hindi
File Photo (Just for Representation) Image Source : PTI (FILE)

जींद। नरवाना शहर की सड़कों पर बुलेट मोटसाइकिल से पटाखे बजाकर नगरवासियों में दहशत का माहौल पैदा करने पर एक बुलेट मोटरसाइकिल का 32 हजार रूपये का चालान कर उसे जब्त कर लिया गया। यातायात पुलिस के प्रभारी एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल सवार 2 युवक शहर के अंदर काफी समय से बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकाल रहे थे। यातायात पुलिस से लोगों ने इसकी शिकायत की।

उन्होंने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल चालक तेजी से बाइक भगाते हुए पुराना बस स्टैंड की ओर गए, जिसके बाद उन्होंने सिपाही संजय कुमार के साथ पीछा कर उन्हें पकड़ा। उन्होंने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल का 32 हजार रुपये का चालान काटा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत