1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात: पाकिस्तानी बोट से भारतीय बोट्स पर बरसाई गईं गोलियां, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गुजरात: पाकिस्तानी बोट से भारतीय बोट्स पर बरसाई गईं गोलियां, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2018 06:46 am IST,  Updated : Dec 27, 2018 06:46 am IST

गुजरात के कच्छ के पास समुद्री सीमा में 2 भारतीय फिशिंग बोट्स पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी हुई।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

नई दिल्ली: गुजरात के कच्छ के पास समुद्री सीमा में 2 भारतीय फिशिंग बोट्स पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त इन भारतीय नौकाओं पर गोलियां बरसाईं गईं, उस समय वे भारतीय जल सीमा में ही थीं। माना जा रहा था कि भारतीय बोट पर पाकिस्तानी प्राइवेट बोट से फायरिंग की गई है। घटना जखाऊ पोर्ट से लगभग 150 नॉटिकल मील की दूरी की है। भारतीय फिशिंग बोट पर फायरिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।

इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है न ही यह पता लग पाया है कि भारतीय नावों को कितना नुकसान हुआ है। हालांकि इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और मामले की जांच में जुट गई हैं। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब भारतीय फिशिंग बोट्स को पाकिस्तान की तरफ से परेशान किया गया हो। ऐसी घटनाएं समुद्र में अक्सर होती रहती हैं।

पाकिस्तान भारतीय मछुआरों को अपनी जल सीमा में प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार करता रहता है। अभी बीते नवंबर में ही पाकिस्तान ने 22 भारतीय मछुआरों को अपने जल क्षेत्र में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत