1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रियंका गांधी और रोबर्ट वाड्रा के लिए 35 लोधी एस्टेट बंगले को रातों-रात किया गया था तैयार

प्रियंका गांधी और रोबर्ट वाड्रा के लिए 35 लोधी एस्टेट बंगले को रातों-रात किया गया था तैयार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2020 09:06 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 09:06 pm IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को एक महीने के अंदर सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि यह वही बंगला है जहां प्रियंका गांधी, राबर्ट वाड्रा के साथ शादी के बाद से रह रही है। लोक निर्माण विभाग ने उनकी शादी के बाद इसे रातों रात तैयार कराया था।

35 lodhi estate priyanka gandhi robert vadra bungalow news- India TV Hindi
Bungalow number 35 in lodhi estate is special for priyanka gandhi in her life Image Source : AP

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को एक महीने के अंदर सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि यह वही बंगला है जहां प्रियंका गांधी, राबर्ट वाड्रा के साथ शादी के बाद से रह रही है। लोक निर्माण विभाग ने उनकी शादी के बाद इसे रातों रात तैयार कराया था। आइए आपकों बताते है इस बंगले के पीछे की इसी कहानी को। 

प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा की शादी 18 फरवरी 1997 को नई दिल्ली में सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास 10 जनपथ पर हुई थी। शादी के बाद चूंकि राबर्ट वाड्रा 10 जनपथ में (घर जमाई बनकर) नहीं रहना चाहते थे इसलिए नव दंपति के लिए इसी हाई सिक्योरिटी जोन में 35 लोधी एस्टेट को सजाया गया था। यह बंगाला लुटियंस जोन में टाइप VI कैटेगरी का बंगला था जहां आसपास सचिव, मैजर और बड़े सांसद रहते थे। लंब बरामंदे वाले इस बंग्ले को रातों रात लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार कराया था। इस बंगले में दो अगल-अगल बेडरुम है जिसमें चिमनिया और बाथरुम अटैच है। बंगले के पीछे की तरफ चार सर्वेंट क्वाटर भी है। प्रियंका गांधी जब इस बंगले में रहने आई तो उनकी सुरक्षा में एसपीजी के 12 जवान भी तैनात किए गए थे।  

अब इस बंगले को प्रियंका गाधी को 1 अगस्त तक लोधी एस्टेट का बंगला खाली करना होगा। शहरी विकास मंत्रालय ने प्रियंका गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया है। 23 साल पहले 21 फरवरी 1997 को प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट में 35 नंबर सरकारी बंगला आबंटित किया गया था। उस समय प्रियंका गांधी को एसपीज सुरक्षा मिली हुई थी और उसी के आधार पर बंग्ला दिया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत