1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मसूरी में कार खड्ड में गिरी, नोएडा के दंपति की मौत

मसूरी में कार खड्ड में गिरी, नोएडा के दंपति की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2020 03:18 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 03:18 pm IST

मसूरी के निकट रविवार को एक इनोवा कार के खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक दंपति की मृत्यु हो गई

मसूरी में कार खड्ड में...- India TV Hindi
मसूरी में कार खड्ड में गिरी, नोएडा के दंपति की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

देहरादून: मसूरी के निकट रविवार को एक इनोवा कार के खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक दंपति की मृत्यु हो गई तथा उनकी पुत्री सहित दो व्यक्ति घायल हो गए।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मसूरी से चार किलोमीटर दूर किमाडी गांव के पास हुआ जब बारिश से भीगी सड़क पर वाहन फिसलकर खड्ड में जा गिरा। मरने वालों की पहचान नोएडा निवासी नीरज त्यागी (55) तथा उनकी पत्नी शगुन (52) के रूप में हुई है, जबकि उनकी पुत्री आरूषि (27) और चालक अशोक कुमार (35) हादसे में घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत