1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निधन की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निधन की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

 Reported By: Bhasha
 Published : May 06, 2020 04:17 pm IST,  Updated : May 06, 2020 05:02 pm IST

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की अफवाह फैलाने वाले कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat- India TV Hindi
Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat

देहरादून: सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की अफवाह फैलाने वाले कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री को लेकर दुखद, शर्मनाक और झूठी खबर फैलाई गई है और इसका संज्ञान लेते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मामला दर्ज करने और दोषी को गिरफ्तार करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। कुमार ने कहा कि इस मामले में इन लोगों ने सारी हदें पार कर दी हैं और दोषियों के साथ ही साजिशकर्ताओं को भी नहीं बख्शा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत