1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अशोक सैकिया को कर्ज न चुकाने के मामले में गिरफ्तार किया

CBI ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अशोक सैकिया को कर्ज न चुकाने के मामले में गिरफ्तार किया

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Nov 07, 2021 09:30 pm IST,  Updated : Nov 07, 2021 09:52 pm IST

सीबीआई ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे अशोक सैकिया को 25 साल पुराने ऋण अदायगी में कथित चूक के मामले में गिरफ्तार किया

CBI ने असम के पूर्व CM हितेश्वर सैकिया के बेटे अशोक सैकिया को गिरफ्तार किया- India TV Hindi
CBI ने असम के पूर्व CM हितेश्वर सैकिया के बेटे अशोक सैकिया को गिरफ्तार किया Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के पूर्व (दिवंगत) मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे अशोक सैकिया को 25 साल पुराने ऋण अदायगी में कथित चूक के मामले में गिरफ्तार किया। सीबीआई ने लोन स्कैम मामले में अशोक सैकिया को गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया है। अशोक सैकिया को कल यानी सोमवार को सीबीआई की संबंधित कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूरा मामला असम सहकारी और कृषि विकास बैंक से लिए गए कर्ज से संबंधित है। स्थानीय अदालत ने अशोक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पूरा मामला साल 1998 का है, जिसमें सीबीआई ने साल 2001 में केस दर्जकर जांच शुरू की थी। 

अधिकारियों ने बताया कि अशोक सैकिया की गिरफ्तारी 25 साल पुराने मामले में हुई है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बार-बार तलब किए जाने के बावजूद उसके अदालत में पेश न होने के कारण गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की गुवाहाटी टीम द्वारा अशोक सैकिया से पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इस बारे में पूछे जाने पर उनके बड़े भाई एवं असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अशोक सैकिया को सीबीआई अधिकारियों की एक टीम आज शाम अपने साथ ले गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत