1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फोन टैपिंग मामला: सीबीआई ने बेंगलुरू के पूर्व पुलिस कमिश्‍नर आलोक कुमार के घर मारा छापा

फोन टैपिंग मामला: सीबीआई ने बेंगलुरू के पूर्व पुलिस कमिश्‍नर आलोक कुमार के घर मारा छापा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2019 11:17 am IST,  Updated : Sep 26, 2019 11:17 am IST

कर्नाटक के बहुचर्चित फोन टैपिंग से जुड़े मामले में आज सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने आज बेंगलुरू के पूर्व पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार के घर और दफ्तर पर एक साथ छापे मारे।

CBI- India TV Hindi
CBI Image Source : ANI

कर्नाटक के बहुचर्चित फोन टैपिंग से जुड़े मामले में आज सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने आज बेंगलुरू के पूर्व पुलिस कमिश्‍नर आलोक कुमार के घर और दफ्तर पर एक साथ छापे मारे। फिलहाल सीबीआई उनके घर और दफ्तर में मौजूद है और दस्‍तावेजों और सबूतों की तलाशी कर रही है। वर्तमान में आलोक कुमार, कर्नाटक रिजर्व पुलिस के एडीजीपी पद पर कार्यरत हैं। 

कर्नाटक के बीएस येदियुरप्पा सरकार के एक अनुरोध के बाद पिछले साल अगस्त में सीबीआई द्वारा एक एफआइआर दर्ज की गई थी। यह फोन टैपिंग विवाद तब सामने आया जब एक कथित फोन पर बातचीत को मीडिया में लीक कर दिया गया, जिसमें एक आईपीएस अधिकारी का नाम था। कथित तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और जद (एस) के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री एचडी रेवन्ना के नाम भी लीक फोन टेप में पाए गए थे।

बता दें कि कर्नाटक की पूर्व एचडी कुमारस्वामी सरकार पर कई विधायकों द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि मुख्यमंत्री और जेडीएस के नेता अपने सहयोगियों के फोन टैप कर रहे थे। यह फोन टैपिंग विवाद तब सामने आया जब एक कथित फोन पर उस बातचीत को मीडिया में लीक कर दिया गया, जिसमें एक आईपीएस अधिकारी का नाम था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत