1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच की निगरानी करने वाले CBI DIG को राज्य कैडर वापस भेजा गया

राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच की निगरानी करने वाले CBI DIG को राज्य कैडर वापस भेजा गया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 10, 2019 11:23 pm IST,  Updated : Jul 10, 2019 11:23 pm IST

कैबिनेट की प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली नियुक्ति समिति ने सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच की निगरानी करने वाले सीबीआई के डीआईजी तरुण गौबा का कार्यकाल ‘‘उनके आग्रह पर’’ समय पूर्व खत्म करके वापस उनके राज्य कैडर में भेज दिया।

Rakesh Ashtana File Photo- India TV Hindi
Rakesh Ashtana File Photo

नयी दिल्ली: कैबिनेट की प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली नियुक्ति समिति ने सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच की निगरानी करने वाले सीबीआई के डीआईजी तरुण गौबा का कार्यकाल ‘‘उनके आग्रह पर’’ समय पूर्व खत्म करके वापस उनके राज्य कैडर में भेज दिया। एजेंसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

एक सरकारी आदेश के अनुसार, व्यापमं मामलों की भी जांच करने वाले उत्तर प्रदेश कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी गौबा को उनके कैडर में वापस भेजा गया है। 

बुधवार को जारी आदेश में कहा गया, ‘‘कैबिनेट की नियुक्ति समिति तरुण गौबा को समय पूर्व उनके राज्य कैडर में वापस भेजने को मंजूरी देती है।’’ सीबीआई ने कहा कि यह ‘‘उनके आग्रह पर’’ किया गया क्योंकि उनका विदेश में एक कोर्स के लिए चयन हुआ है। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारी ने उन्हें उनके कैडर में वापस भेजने का अनुरोध किया था ताकि वह यह अवसर नहीं खोएं। सीबीआई के पूर्व अतिरिक्त निदेशक एम नागेश्वर राव ने अस्थाना के खिलाफ जांच की निगरानी के लिए उन्हें नियुक्त किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत