1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर सीबीआई का छापा

उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर सीबीआई का छापा

 Written By: IANS
 Published : Jun 04, 2015 06:30 am IST,  Updated : Jun 04, 2015 07:29 am IST

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कार्यलयों पर छापेमारी की। सीबीआई ने यह कार्रवाई फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में की। इस छापेमारी में सीबीआई

उत्तरी दिल्ली नगर...- India TV Hindi
उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर सीबीआई का छापा

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कार्यलयों पर छापेमारी की। सीबीआई ने यह कार्रवाई फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में की। इस छापेमारी में सीबीआई ने मामले से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किए। सीबीआई के दल ने एक सूचना के आधार पर छापेमारी की। सीबीआई को सूचना मिली थी कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के उप-पंजीयक के दफ्तर में बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का फर्जीवाड़ा चल रह है।

एक सीबीआई अधिकारी ने कहा, "आरोप है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में दलालों की मिलीभगत के साथ किसी भी असली आवेदक के विशिष्ट एसडीएम ऑर्डर संख्या का इस्तेमाल कर कई जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे थे।"

आरोप यह भी है कि किसी भी असली आवेदक के अस्पताल संबंधी दस्तावेजों के आधार पर कई जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के राजपुर रोड स्थित दफ्तर में जन्म एवं मृत्यु पंजीयक, मॉडल टाउन के एसडीएम के कार्यालय और मध्य दिल्ली स्थित सिविक सेंटर के नगर निकाय मुख्यालय में छापे मारे।

अधिकारी ने बताया, "छापेमारी के दौरान आरोपों की पुष्टि करने वाले कई उदाहरण मिले हैं। सीबीआई ने कई अहम दस्तावेज जुटाए हैं और मामले की जांच कर रही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत