1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, सुकृति गुप्ता ने किया टॉप, यहां देखें रिजल्ट

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, सुकृति गुप्ता ने किया टॉप, यहां देखें रिजल्ट

 Written By: India TV Education Desk
 Published : May 21, 2016 11:27 am IST,  Updated : May 21, 2016 01:31 pm IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।

cbse- India TV Hindi
cbse

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। दिल्ली के अशोक विहार के मोंटफोर्ट स्कूल की सुकृति गुप्ता ने टॉप किया है। सुकृति को 500 में से 497 नंबर मिले हैं। दूसरी टॉपर रही कुरुक्षेत्र की पलक गोयल जिन्हें 500 में से 496 नंबर मिले हैं। तीसरे नंबर पर रही करनाल की सौम्या उप्पल जिन्हें 495 रन मिले हैं। 88.05% छात्राएं और 78.5% छात्र पास हुए हैं। टोटल पास परसेंटेज 83.05 % रहा है।

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.cbseresults.nic.in और www.results.nic.in और www.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ छात्र अपने नतीजे SMS के जरिए भी जान सकते हैं।

वहीं छात्र अपने नतीजे फोन पर भी जान सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 011-24300699 और 011-28127030 पर कॉल करना होगा। दिल्ली के छात्रों के लिए शुरू में 011 लगाने की जरूरत नहीं होगी। इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षा 1 मार्च से 24 अप्रैल तक हुई थी। इस साल से सीबीएसई 12वीं की डिजिटल मार्कशीट भी जारी करेगा।

CBSE परीक्षा 1 मार्च को शुरू हुई थी और 22 अप्रैल को समाप्त हुई थी। इस साल कुल 10,67,900 उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि 2015 में 10,40,368 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया, ‘‘इस साल से सीबीएसई 12वीं का डिजिटल अंकपत्र डिजिलॉकर में देगा। इसे www.digilocker.gov.in पर देखा जा सकता है। डिजिलॉकर एकाउन्ट का पता छात्रों को सीबीएसई के समक्ष दर्ज उनके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘नतीजे एंड्रॉयड मोबाइल ऐप digiresults के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे। पिछले वर्ष की तरह बोर्ड IVRS के जरिए भी नतीजे का प्रसार करेगा।’’ दूसरे चरण की टेलीकाउन्सलिंग नतीजे की घोषणा के साथ ही शुरू हो जाएगी और चार जून 2016 तक चलेगी।

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस सप्ताह की शुरुआत में फेसबुक चैट के दौरान छात्रों को आश्वस्त किया था कि 10वीं और 12वीं के नतीजे इस महीने के समाप्त होने से पहले समय पर घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य बोर्डों के भी 31 मई तक अपने नतीजे की घोषणा करने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत