1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीएसई: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बुधवार को कक्षा 10 वीं, 12 वीं की परीक्षाएं स्थगित

सीबीएसई: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बुधवार को कक्षा 10 वीं, 12 वीं की परीक्षाएं स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 25, 2020 11:59 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 11:59 pm IST

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में बुधवार को होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं ।

cbse- India TV Hindi
cbse

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में बुधवार को होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं । उत्तर-पूर्वी दिल्ली में परीक्षा के कुल 86 सेंटर हैं । कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी की परीक्षा थी जबकि 12 वीं कक्षा के लिए वेब एप्लिकेशन और मीडिया समेत वैकल्पिक परीक्षाएं होनी थी । 

सीबीएसई के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, ‘‘दिल्ली के बाकी हिस्से में पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत परीक्षाएं होंगी। उत्तर पूर्वी दिल्ली में परीक्षा के लिए नयी तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।’’ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में निजी और सरकारी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे । उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा की घटनाओं के कारण मंगलवार को छह और लोगों की मौत हो गयी । इस तरह सांप्रदायिक झड़पों में मृतकों की संख्या 11 हो चुकी है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत