1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: पाकिस्‍तान ने LOC पर फिर तोड़ा सीज़फायर, गोलीबारी में सेना के मेजर और BSF कांस्टेबल घायल

जम्मू कश्मीर: पाकिस्‍तान ने LOC पर फिर तोड़ा सीज़फायर, गोलीबारी में सेना के मेजर और BSF कांस्टेबल घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 11, 2019 06:46 am IST,  Updated : Jan 11, 2019 01:41 pm IST

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गयी गोलीबारी में सेना के एक मेजर और बीएसएफ जवान घायल हो गये।

LOC- India TV Hindi
LOC

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गयी गोलीबारी में सेना के एक मेजर और बीएसएफ जवान घायल हो गये।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सेना के एक मेजर और बीएसएफ के एक कांस्टेबल पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में घायल हो गये। पाकिस्तानी सैनिकों ने बृहस्पतिवार देर रात को बालाकोटे सेक्टर के तारकुंडी अग्रिम क्षेत्र में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।’’ 

अधिकारियों ने बताया कि दोनों को जम्मू के 166 सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत