1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़ से हिसार के लिए एयर टैक्सी सेवा शुरू, सीएम खट्टर ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ से हिसार के लिए एयर टैक्सी सेवा शुरू, सीएम खट्टर ने किया उद्घाटन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2021 02:59 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 03:00 pm IST

चंडीगढ़ से हिसार के बीच आज से एयर टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। मकर संक्रांति के अवसर पर मनोहर लाल खट्टर ने इस एयर टैक्सी सेवा की शुरुआत की।

चंडीगढ़ से हिसार के लिए एयर टैक्सी सेवा शुरू, सीएम खट्टर ने किया उद्घाटन- India TV Hindi
चंडीगढ़ से हिसार के लिए एयर टैक्सी सेवा शुरू, सीएम खट्टर ने किया उद्घाटन Image Source : TWITTER @MLKHATTAR

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से हिसार के बीच आज से एयर टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मनोहर लाल खट्टर ने इस एयर टैक्सी सेवा की शुरुआत की। यह शुरुआत केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतगर्त हुई है। इस एयर टैक्सी सेवा की शुरुआत को लेकर हरियाणा के सीएम खट्टर ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडर पर लिखा-आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर केंद्र सरकार की उड़ान (UDAN) योजना के तहत चंडीगढ़ से हिसार के लिए एयर टैक्सी सेवा का शुभारम्भ किया। 

उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफ़र कर सके, यह पहल उस दिशा में एक ओर कदम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत