1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़: सेक्टर 32 के पीजी में लगी आग, तीन लड़कियों की मौत

चंडीगढ़: सेक्टर 32 के पीजी में लगी आग, तीन लड़कियों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2020 06:29 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 07:10 pm IST

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित लड़कियों के एक पीजी में आग लगी गई, जिस वजह से तीन लड़कियों की मौत हो गई।

Fire- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

चंडीगढ़। शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित लड़कियों के एक पीजी में आग लगी गई, जिस वजह से तीन लड़कियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस पीजी में करीब 25 लड़कियां रहती हैं। मरने वाली तीनों लड़कियां एक ही कमरे में रहती थीं। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

चंडीगढ़ के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि सभी युवतियों की उम्र 19-22 साल थी। वे सेक्टर 32 की इमारत की पहली मंजिल पर पेइंग गेस्ट बनकर रह रही थीं। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत