1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Punjab New CM: चरणजीत सिंह चन्नी 11 बजे लेंगे पंजाब के सीएम पद की शपथ

Punjab New CM: चरणजीत सिंह चन्नी 11 बजे लेंगे पंजाब के सीएम पद की शपथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2021 05:45 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 07:55 am IST

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंप दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार (20 सितंबर) सुबह 11 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम- India TV Hindi
चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम Image Source : INDIA TV

चंडीगढ़: पंजाब के नए सीएम के नाम के ऐलान हो गया है। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम होंगे। चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंप दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार (20 सितंबर) सुबह 11 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट किया, 'चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस की विधायक दल की मीटिंग में एकमत से सीएम बनाए जाने का फैसला लिया गया है।' चन्नी पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जो राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। 

चन्नी सोमवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

पंजाब में कांग्रेस विधायक दल के नये नेता चुने गए चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार सुबह 11 बजे राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद चन्नी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने अपना दावा पेश किया। राज्यपाल महोदय ने 11 बजे शपथग्रहण का समय दिया।’’ चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया और अब वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

चरणजीत जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि, ''चरणजीत सिंह चन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना चाहिए। उनका विश्वास सर्वोपरि है।''  

पंजाब में दो डिप्टी सीएम बनेंगे- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब में दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। सुखजिंदर रंधावा पंजाब के डिप्टी सीएम होंगे। अरुणा चौधरी भी डिप्टी सीएम बनाई जाएंगी। बता दें कि, चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि "उम्मीद है कि वे सीमावर्ती राज्य पंजाब को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से लोगों की रक्षा करने में सक्षम हैं।" 

चन्नी के नाम पर कांग्रेस अलाकमान की सहमति बनी

चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मुहर लगाई है। बता दें कि, इससे पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम की चर्चा चल रही थी लेकिन आखिरी में चन्नी के नाम पर कांग्रेस आलाकमान की सहमति बनी।

जानिए कौन हैं चरणजीत सिंह चन्नी?

चरणजीत सिंह चन्नी भारत के पंजाब राज्य की चमकौर साहिब सीट से कांग्रेस के विधायक हैं और दलित समुदाय से आते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। विधायक दल का नेता चुने गए चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर कांग्रेस आलाकमान ने मुहर लगा दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत