1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RLD चीफ चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद गुरुग्राम में चल रहा था इलाज

RLD चीफ चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद गुरुग्राम में चल रहा था इलाज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2021 09:03 am IST,  Updated : May 06, 2021 09:29 am IST

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। 86 वर्षीय अजित सिंह कोरोना संक्रमित होने का बाद अपना इलाज करा रहे थे।

RLD चीफ चौधरी अजित सिंह...- India TV Hindi
RLD चीफ चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। 86 वर्षीय अजित सिंह कोरोना संक्रमित होने का बाद अपना इलाज करा रहे थे। मंगलवार रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी और इसी के चलते उनका निधन हो गया।

बता दें कि चौधरी अजित सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा, ''राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएँ।''

समाजवादी पार्टी ने अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अजित सिंह कई बार केंद्रीय मंत्री भी रहे थे लेकिन पिछले 2 लोकसभा चुनाव और 2 विधानसभा चुनावों के दौरान राष्ट्रीय लोकदल का ग्राफ तेजी से गिरा। यही वजह रही कि अजित सिंह अपने गढ़ बागपत से भी लोकसभा चुनाव हार गए। अजित सिंह के पुत्र जयंत चौधरी भी मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव हार गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत