1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चेन्नई: हाथ में रखकर पटाखा चला रहा था युवक, 2 उंगलियां काटनी पड़ी

चेन्नई: हाथ में रखकर पटाखा चला रहा था युवक, 2 उंगलियां काटनी पड़ी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2019 04:35 pm IST,  Updated : Oct 28, 2019 04:35 pm IST

तमिलनाडु के चेन्नई में एक युवक के हाथ में पटाखे के फटने के बाद उसका अंगूठा और तर्जनी को आंशिक रूप से काटना पड़ा।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई में एक युवक के हाथ में पटाखे के फटने के बाद उसका अंगूठा और तर्जनी को आंशिक रूप से काटना पड़ा। अस्पताल के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

किलपौक गवर्नमेंट कॉलेज अस्पताल में दीपावली के मौके पर पटाखे चलाने से जलने की घटनाओं में अब तक 31 लोगों का इलाज किया जा चुका है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जिन 31 लोगों का इलाज किया गया है उनमें से ज्यादातर मामूली तौर पर जले हैं। सात लोग गंभीर रूप से जले हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार उनमें से एक का अंगूठा और तर्जनी गंभीर रूप से जला है और दोनों उंगलियों को आंशिक रूप से काटना पड़ा। केएमसीएच के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, ‘‘यह युवक एक हाथ में देसी पटाखा रखे हुए था और इसमें आग लगा कर इसे फेंकना चाहता था, दुर्भाग्य से यह पटाखा हाथ में फट गया और उसकी दो उंगलियां गंभीर रूप से जल गई।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत