1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चेन्नई में भारी बारिश, कई इलाकों में भरा पानी

चेन्नई में भारी बारिश, कई इलाकों में भरा पानी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2020 11:19 am IST,  Updated : Oct 29, 2020 11:22 am IST

उत्तर पूर्व मानसून ने भारत के दक्षिणी हिस्सों में दस्तक दे दी है। गुरुवार तड़के चेन्नई के कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली और भारी बारिश से शहर सराबोर हो गया।

चेन्नई में भारी बारिश, कई इलाकों में भरा पानी - India TV Hindi
चेन्नई में भारी बारिश, कई इलाकों में भरा पानी  Image Source : INDIA TV

चेन्नई: उत्तर पूर्व मानसून ने भारत के दक्षिणी हिस्सों में दस्तक दे दी है। गुरुवार तड़के चेन्नई के कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली और भारी बारिश से शहर सराबोर हो गया। कई घंटों तक बारिश जारी रही जिसके बाद कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। बुधवार को, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा था कि उत्तर पूर्व मानसून देश के दक्षिणी इलाकों में आ गया है, जिसमें तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को चेन्नई के ऊपर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। 

अगले 24 घण्टे तक बारिश होने का पुर्वानुमान

इंडिया टीवी संवाददाता टी राघवन ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर,विझिपुरम,तेन्काशी, रानीपेट,विरुदनगर और तिरुनेलवेली जिले में अगले 24 घण्टों तक बारिश का पूर्वानुमान है।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत